Page Loader
मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, लिखा- वे पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे
मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, लिखा- वे पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे

Apr 04, 2025
08:32 am

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक मनोज कुमार नहीं रहे। आज यानी 4 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज के निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है। कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनोज के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दुख

मोदी ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

मोदी ने मनोज संग एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों बातचीत करते दिखे रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'अभिनेता मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। मनोज के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें