NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार
    OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार
    मनोरंजन

    OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 31, 2023 | 02:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार
    अब सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है 'बंदा' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'एक बंदा काफी है' 23 मई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एक तथाकथित संत के खिलाफ केस लड़ता है। फिल्म में मनोज के अभिनय की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर लगातार इस बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग हो रही थी। अब प्रशंसकों की यह इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

    शुरू से ही दर्शक कर रहे थे मांग

    ZEE5 पर आई इस फिल्म में मनोज ने अपने अभिनय से कई दमदार दृश्य दिए हैं। यही वजह है कि दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की झलकियों के साथ मांग कर रहे थे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनी चाहिए। दर्शकों की इस मांग ने निर्माताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है और अब वे इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।

    मनोज ने पहले भी जी स्टूडियोज से की थी मांग

    दर्शकों की मांग का सम्मान करते हुए जी स्टूडियोज इसे कुछ सिनेमाघरों में रिलीज करेगी। मनोज ने पहले भी कंपनी से यह बात कही थी। इंडियनएक्सप्रेस से बातचीत में मनोज ने कहा, "पहले मैं ही विनोद भानुशाली और टीम के साथ जी स्टूडियोज से लड़ रहा था कि यह फिल्म सिनेमाघरों के लिए बनी है। यह मजेदार है कि हम अब भी बहस कर रहे हैं कि कौन सही था और कौन गलत।"

    क्या इतिहास रचेगी फिल्म?

    उन्होंने कहा, "लोगों की इतनी मांग को देखकर विनोद और जी स्टूडियोज बात कर रहे हैं। वे कोई रास्ता ढूंढ रहे हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में कैसे रिलीज किया जाए। दर्शकों की मांग का सम्मान करते हुए कम से कम कुछ सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जाएगा। देखते हैं क्या होता है।" अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा कि कोई फिल्म OTT पर पहले और सिनेमाघरों में बाद में रिलीज की जा रही है।

    मनोज ने निभाया निडर वकील का किरदार

    अपूर्व कार्की द्वारा निर्देशित यह फिल्म आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा दिलवाने वाले वकील पूनम चंद सोलंकी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने सोलंकी का किरदार निभाया है। उनका दमदार अभिनय दर्शकों का दिल जीतने वाला है। सोशल मीडिया पर फिल्म और अभिनेता की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को महज 4 दिनों में 20 करोड़ से ज्यादा मिनट देखा गया था। फिल्म के दर्शक लगातार बढ़ रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मनोज बाजपेयी
    बॉलीवुड समाचार
    ZEE5

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी बोले- लोग मुझे कहते थे तुम ना हीरो लगते हो ना विलेन  बॉलीवुड समाचार
    शारिब हाशमी का खुलासा, जल्द शुरू होगी 'द फैमिली मैन 3' की शूटिंग  शारिब हाशमी
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' का जलवा, 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का बनाया रिकॉर्ड  बॉलीवुड समाचार
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' के निर्माताओं को पीसी सोलंकी ने भेजा नोटिस, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    केके संग बिताए पलों को याद कर भावुक हुए शान, कहा- वो मेरे परिवार जैसा था  गायक केके
    आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी पत्नी रुपाली से कैसे मिले? ऐसे शुरू हुई कहानी सेलिब्रिटी की शादी
    कियारा आडवाणी ने खरीदी करोड़ों की चमचमाती कार, अभिनेत्री के पास हैं ये गाड़ियां  कियारा आडवाणी
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में नहीं रिलीज होतीं बॉलीवुड फिल्में, जानिए कब और क्यों लगा ये प्रतिबंध मणिपुर

    ZEE5

    'द ब्रोकन न्यूज 2' का हिस्सा बन सकते हैं अक्षय ओबेरॉय, निर्माताओं ने किया संपर्क  सोनाली बेंद्रे
    'ग्यारह ग्यारह' का टीजर जारी, वेब सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार  करण जौहर
    'बंदा': मनोज बाजपेयी की अदाकारी के कायल हुए निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की, कही ये बात  मनोज बाजपेयी
    कृतिका कामरा की नई वेब सीरीज 'ग्याराह ग्याराह' का ऐलान, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  राघव जुयाल
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023