मनोज बाजपेयी ने दिखाई 'जोरम' की जोरदार झलकियां, कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी
मनोज बाजपेयी आजकल अपनी आगामी फिल्म 'जोरम' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। ब निर्माताओं ने शुक्रवार (17 नवंबर) को 'जोरम' की कुछ झलकियां दिखाई हैं है, जो दमदार हैं। मनोज की अदाकारी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'जोरम' एक विस्थापित पिता की कहानी है, जो अपनी बच्ची के साथ अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है। वह अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंसा हुआ है।
8 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
'जोरम' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे भी हैं। मनोज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, 'अस्तित्व एक दौड़ है और वह अपने अतीत से भाग रहा है। एक जबरदस्त थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइए।' 'जोरम' अब तक कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की जा चुकी है, जिसमें सिडनी फिल्म फेस्टिवल, बुसान फिल्म फेस्टिवल, डरबन फिल्म फेस्टिवल, एडिनबर्ग फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं।