NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फुकरे' के 'लाली' मनजोत सिंह इस वजह से ठुकरा चुके सरदारों की कई भूमिकाएं
    अगली खबर
    'फुकरे' के 'लाली' मनजोत सिंह इस वजह से ठुकरा चुके सरदारों की कई भूमिकाएं
    सरदारों की कई भूमिकाएं ठुकरा चुके मनजोत सिंह

    'फुकरे' के 'लाली' मनजोत सिंह इस वजह से ठुकरा चुके सरदारों की कई भूमिकाएं

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 28, 2023
    05:01 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म अभिनेता मनजोत सिंह इन दिनों 'फुकरे 3' में 'लाली' बनकर लोगों को हंसा रहे हैं। यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई है। वह इस फ्रैंचाइज की पिछली 2 फिल्मों में भी इसी किरदार में नजर आए थे।

    हाल ही में वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में भी दिखे थे। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह सरदार की कई भूमिका ठुकरा चुके हैं और इसकी वजह बेहद खास है।

    खबर

    ठुकरा चुके हैं सरदार के कई किरदार

    मनजोत ने 2008 की फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' से फिल्मों में कदम रखा था।

    नवभारत टाइम्स से बातचीत में मनजोत ने बताया कि उन्होंने अब तक जितने किरदार निभाए हैं, उससे ज्यादा ठुकरा चुके हैं। उन्होंने सरदार के कई किरदार ठुकराए हैं।

    दरअसल, ये सिख समुदाय के लोगों का अपमान करने और उनके मजाक उड़ाने वाले किरदार थे। मनजोत अपने करियर में ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जो उनकी कौम को कमतर दिखाए।

    बयान

    मां की इस बात को गांठ बांध ली थी

    जब मनजोत को उनकी पहली फिल्म मिली थी, तो उनकी मां ने उनसे कहा था, "बेटा तू अभिनय के क्षेत्र में जा रहा है, मगर याद रखना कभी भी अपनी कौम का मजाक मत उड़ाना।"

    मनजोत ने कहा, "असल में उनको भी यह बात खटकती थी कि सरदारों को अक्सर फिल्मों में फूहड़ ढंग से दिखाया जाता था, जबकि वे भी आम इंसान हैं। उन्हें एक खास तरह से दिखाया जाता था। मैंने मम्मी की वो बात गांठ बांध ली।"

    फिल्मफेयर

    दीपक डोबरियाल का कोट पहनकर लिया था फिल्मफेयर

    मनोज को अपनी पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस पुरस्कार को लेने के लिए उन्होंने पहली बार हवाई सफर किया था। इस सफर में उन्हें खिड़की वाली सीट न मिलने का अफसोस है।

    पुरस्कार समारोह के लिए वह सादे जींस टीशर्ट लेकर आए थे। तब अभिनेता मनु ऋषि ने उनके लिए दीपक डोबरियाल से कोट मांगा था। दीपक के कोट में मनजोत ने 17 साल की उम्र में अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार लिया था।

    अन्य फिल्में 

    'फुकरे 3' का खत्म हुआ इंतजार 

    2013 में फुकरे ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद 2017 में 'फुकरे रिटर्न्स' आई थी। 'फुकरे' नेटफ्लिक्स और 'फुकरे 3' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। गुरुवार को 'फुकरे 3' भी पर्दे पर आ गई है। फिल्म में मनजोत के साथ वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

    फिल्म इन फुकरों की कॉमेडी के साथ दिल्ली के जल माफिया और राजनीति में कालेधन के इस्तेमाल को प्रमुख रूप से दिखाती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मनजोत ने 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान के किरदार के दोस्त स्माइली का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'उड़ान', 'फोन भूत' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह वेब सीरीज 'मेड इन हेवेन' में भी नजर आए थे।

    पोल

    आप इनमें से किस फिल्म फ्रैंचाइज को ज्यादा पसंद करते हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    'फुकरे 3' रिव्यू: 'फुकरों' की कॉमेडी के साथ माफिया के काले कारनामे दिखाती फिल्म 'फुकरे 3' रिव्यू: 'फुकरों' की कॉमेडी के साथ माफिया के काले कारनामे दिखाती फिल्म
    यह भी पढ़ें:
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनजोत सिंह
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट

    मनजोत सिंह

    लव रंजन की अगली फिल्म में सनी सिंह, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा से पहले मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए जोड़े में दुल्हन बनीं ये अभिनेत्रियां परिणीति चोपड़ा
    फिल्म 'फर्रे' का टीजर जारी, सलमान खान की भांजी अलीजेह करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत सलमान खान
    एमी जैक्सन ने क्यों बदला अपना लुक? जानिए इसकी पीछे की वजह  हॉलीवुड के सितारे
    ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  ऋचा चड्ढा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025