NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
    मनोरंजन

    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 19, 2022, 01:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
    26 साल बाद दर्शकों के बीच लौट रहीं मंदाकिनी

    मंदाकिनी 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं। मंदाकिनी ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्में कीं, लेकिन इसके बाद वह कहां गायब हो गईं, किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी। लंबे अरसे से ग्लैमर की दुनिया से दूर रहीं मंदाकिनी एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह अपने बेटे के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी मंदाकिनी

    कुछ महीनों पहले ही मंदाकिनी के कमबैक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने ईटाइम्स से कहा, "मैं निर्देशक साजन अग्रवाल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हम जिस म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं, उसका टाइटल 'मां ओ मां..' है।" उन्होंने कहा, "यह एक खूबसूरत गीत है, जो मेरे दिल को छू गया। खास बात है कि इसमें मेरा बेटा लीड रोल में है। इस महीने के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी।"

    क्या बोले म्यूजिक वीडियो के निर्देशक

    साजन अग्रवाल ने कहा, "मंदाकिनी मेरे होमटाउन मेरठ से ताल्लुक रखती हैं। यह गाना एक मां के बारे में है, जो उनके बेटे रब्बील ठाकुर का भी डेब्यू है। मंदाकिनी के साथ काम करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा होगा।" बता दें कि साजन ने ना सिर्फ इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है, बल्कि इसकी लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखी है। चर्चा है कि साजन, मंदाकिनी को लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं।

    पहली ही फिल्म से शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचीं मंदाकिनी

    मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है, लेकिन जब फिल्मों में काम नहीं मिला तो उन्होंने अपना नाम बदल दिया। मंदाकिनी ने बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राज कपूर के साथ फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बतौर लीड हीरोइन बॉलीवुड में आगाज किया। उस समय वह 22 साल की थीं। पहली ही फिल्म से मंदाकिनी बॉलीवुड में छा गई थीं। उन्होंने इसमें ऐसे बोल्ड सीन दिए थे, जो उस जमाने में किसी भी अभिनेत्री कि लिए करना बड़ी बात थी।

    1996 में छोड़ी फिल्मी दुनिया

    मंदाकिनी ने 1987 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ सुपरहिट फिल्म 'डांस डांस' में काम किया था। फिर वह 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' में भी नजर आईं, लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाईं, जो उन्हें पहली फिल्म से मिली थी। उन्हें अचानक काम मिलना बंद हो गया। 1996 में मंदाकिनी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, क्योंकि एक तो उनकी फिल्में खास कमाल नहीं कर रही थीं और दूसरा उन्हें अच्छी फिल्मों का प्रस्ताव नहीं मिल रहा था।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    1990 में मंदाकिनी ने एक पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे एक बेटा राबिल और बेटी रब्जे इनाया हैं। मंदाकिनी काफी समय से मुंबई में अपने पति के साथ तिब्बतन हर्बल सेंटर चला रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    बॉलीवुड समाचार

    इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग अरशद वारसी
    क्या आप जानते हैं? 'मुन्ना भाई MBBS' के बाद आठ महीने तक बेरोजगार रहे अरशद अरशद वारसी
    केआरके ने की 'देशद्रोही 2' की घोषणा, कहा- 'बाहुबली 2' से बड़ी होगी फिल्म मनोरंजन
    'भीड़' के बाद राजकुमार और अनुभव सिन्हा ने एंथोलॉजी फिल्म के लिए मिलाया हाथ राजकुमार राव

    संगीत इंडस्ट्री

    गायक मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख, जानिए किस दिन लेंगी सात फेरे सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडियन कपिल शर्मा और गायक गुरु रंधावा ने एक गाने के लिए मिलाया हाथ कपिल शर्मा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023