'इश्क में मरजावां' के मानस्वी वशिष्ठ के घर गूंजी किलकारियां, पापा बनकर झूमे अभिनेता
मनोरंजन
इश्क में मरजावां से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता मानस्वी वशिष्ठ के घर अब किलकारियां गूंज उठी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी आरुषि खंडूजा के साथ बेटे अर्थ का स्वागत किया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए इस खुशी की खबर दी। अपने पोस्ट में मानस्वी ने लिखा, 'अब, हमारी कहानी एक नए खूबसूरत अध्याय के साथ शुरू होती है, क्योंकि इस छोटे से मेहमान ने हमारे जीवन को नए मायने दिए हैं।'
मानस्वी और आरुषि ने कब की थी शादी?
मानस्वी और आरुषि ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधे।
दोनों की शादी के ऐलान पर उनके चाहने वालों और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों जैसे हेली शाह, शांतनु माहेश्वरी, चांदनी शर्मा और अंकित सिवाच ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं।