जयसूर्या की 'मायन- चैप्टर 1' की शूटिंग रूस में हुई शुरू, फिल्म में इस रहस्य से उठेगा पर्दा
मल्यालम स्टार जयसूर्या ने अपनी नई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'मायान- चैप्टर 1' की शूटिंग रूस में शुरू कर दी है।
फिल्म का निर्देशन जिथिन के जोस कर रहे हैं, जिसमें नायला उशा, विजय बाबू और निरंजना अनुप जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
टीम ने अपने इंटरनेशनल सेट से जुड़ा एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा है।
फिल्म में केरलम की 'विपरीत आराधना' रस्म की देखने को मिलेगी झलक
यह फिल्म सस्पेंस और केरलम की स्थानीय संस्कृति का अनोखा संगम होगी। खासकर इसमें केरलम की कम जानी-पहचानी 'विपरीत आराधना' रस्म को दिखाया जाएगा।
रूस में शूटिंग खत्म होते ही, फिल्म की अगली शूटिंग अगस्त में केरलम में शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के जरिए निर्देशक जोस अपनी 'कलमकावल' टीम के कई सदस्यों के साथ दोबारा काम कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी अनुभवी लेखक रफी ने लिखी है। जयसूर्या के पास 'कथानर: द वाइल्ड सॉर्सेरर' और 'टाइटन' जैसी कई और फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।