अंसिबा हसन विवाद: कोर्ट पहुंचे अभिनेता टाइनी टॉम, मांगी अग्रिम जमानत
मलयालम फिल्म अभिनेता टाइनी टॉम ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। उन पर अपनी साथी अभिनेत्री अंसिबा हसन के खिलाफ कथिततौर पर मानहानि करने और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील टिप्पणियां करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए काडावंथरा पुलिस ने बीते 1 जुलाई को अभिनेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अदालत द्वारा टॉम की इस अग्रिम जमानत याचिका पर आगामी 10 जुलाई को सुनवाई की जाएगी, जिसके बाद ही इस मामले में आगे का फैसला साफ हो सकेगा।
हसीना ने टॉम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
इस मामले में हसीना ने टॉम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीना का कहना है कि टॉम ने उन्हें अश्लील और लिंग के आधार पर अपमानजनक बातें कहकर मानसिक रूप से परेशान किया। इतना ही नहीं टॉम पर हसीना के माता-पिता, पारिवारिक जीवन और उनके धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक बयानबाजी करने के आरोप हैं। हसीना का दावा है कि टॉम की इन्हीं हरकतों से तंग आकर उन्हें AMMA - एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि जब शुरुआत में पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, तब अदालत कोर्ट के हस्तक्षेप और आदेश के बाद ही टॉम के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।