'मैं वापस आऊंगा' ने मिटाई सरहदें, नसीरुद्दीन शाह के अभिनय पर पाकिस्तानी निर्देशक फिदा
मनोरंजन
इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को सरहद पार से खूब पसंद किया जा रहा है। पाकिस्तानी निर्देशक उमर नसर अली ने इंस्टाग्राम पर नसीरुद्दीन शाह के अभिनय को 'असाधारण' बताया।
उन्होंने खास तौर पर नसीरुद्दीन के भावुक अभिनय की तारीफ की, साथ ही आरती बजाज की एडिटिंग को 'सिनेमाई कहानी कहने का एक मास्टरक्लास' कहा।
उमर ने यह भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'चोर आए हम' में भी यादों, अपनेपन और वापसी की समान भावनाएं दिखेंगी।
क्या है फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में खास?
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' एक सिख व्यक्ति की कहानी बताती है, जो बंटवारे के दौरान अपनी प्रेमिका से अलग हो जाता है।
कई दशकों बाद, 95 साल के कीनु (जिसका किरदार नसीरुद्दीन ने निभाया है) अपने पोते (दिलजीत दोसांझ) के साथ पाकिस्तान में अपनी जड़ों की तलाश में निकलते हैं।
यह कहानी यादों, परिवार और सालों बाद मिलने वाली शांति की खोज पर आधारित है।