इस OTT प्लेटफॉर्म पर आई पंजाबी हॉरर फिल्म 'मैं हां', जानिए क्या है इसकी कहानी?
चौपाल ऐप पर एक नई पंजाबी डरावनी फिल्म 'मैं हां' रिलीज हुई है। यह फिल्म 2007 में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
गुरनिंदर मान ने इसका निर्देशन किया है।
फिल्म में सीरत नाम की एक लड़की की कहानी है, जो पंजाब से दिल्ली आती है। दिल्ली आने के बाद उसे अजीब आवाजें सुनाई देने लगती हैं और कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनका कोई मतलब समझ नहीं आता।
जल्द ही उसे पता चलता है कि इन सबके पीछे एक बेचैन रूह है।
क्या है फिल्म की कहानी?
जैसे-जैसे सीरत मामले की तह तक जाती है, उसे पता चलता है कि यह रूह सारा नाम की किसी व्यक्ति की अधूरी कहानी से जुड़ी है।
यह कहानी डर और भावनाओं के कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरती है। फिल्म में स्वीतज बराड़ और धनवीर सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
इनके अलावा भी कई और कलाकार फिल्म में शामिल हैं। सुमित सिंह, मंदीप सिंह सिद्धू और गुरसिमीन सिंह गिल ने इस फिल्म को निर्माण किया है।
अगर आप एक ऐसी डरावनी फिल्म देखना चाहते हैं, जिसमें डर के साथ-साथ एक भावनात्मक कहानी भी हो, तो इसे जरूर देखिए।