NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री?
    अगली खबर
    क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री?
    महेश मांजरेकर के साथ फिर काम कर सकती हैं तब्बू

    क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री?

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 16, 2021
    10:12 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने कुछ ही समय पहले अपनी फिल्म 'व्हाइट' का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की थी।

    अब खबर है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए हीरोइन का चयन भी कर लिया है। महेश ने खुद यह खुलासा किया है कि 'व्हाइट' के लिए हमेशा से उनकी पहली पसंद तब्बू रही हैं और उनकी जगह इसमें कोई नहीं ले सकता।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    2010 से 'व्हाइट' की कहानी पर्दे पर लाने की सोच रहे महेश

    स्पॉटबॉय के मुताबिक महेश मांजरेकर 2010 से 'व्हाइट' की कहानी दर्शकों के बीच पेश करने की सोच रहे हैं और अब वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह 'अस्तित्व' के बाद दूसरी बार किसी महिला केंद्रित फिल्म पर काम कर रहे हैं।

    यह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली पत्नी की कहानी है, जिसकी इच्छाएं और महत्वकांक्षाएं बेहद गहरी हैं। महेश ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह इस शानदार फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

    पसंद

    तब्बू हैं फिल्म के लिए पहली पसंद

    महेश ने बताया, "जब मैंने तब्बू को इस फिल्म की कहानी सुनाई, वह हैरान रह गईं। उन्होंने मुझसे बस यही कहा, महेश, क्या मैं इस फिल्म के साथ न्याय कर सकती हूं? इस किरदार को पर्दे पर उतारना बेहद मुश्किल है।"

    एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि महेश मांजरेकर 'व्हाइट' में तब्बू के अलावा किसी अन्य अभिनेत्री को लेने के बारे में सोच तक नहीं सकते। उन्होंने इसकी कहानी तब्बू को ध्यान में रखकर ही लिखी थी।

    घोषणा

    महेश मांजरेकर ने पिछले महीने किया था फिल्म 'व्हाइट' का ऐलान

    महेश ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर अपनी इस फिल्म की घोषणा की थी।

    उन्होंने लिखा था, 'मैं लगभग एक दशक से इस कहानी के साथ जी रहा हूं और अब आखिरकार 'व्हाइट' को अपना रंग मिल गया है। दो फिल्म निर्माता संदीप और राज शांडिल्य मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को बनाने में मेरे साथ शामिल हुए हैं। उन्होंने मुझपर भरोसा दिखाया है, इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'

    यह फिल्म अगले साल दशहरे के मौके पर रिलीज हो सकती है।

    जानकारी

    'अस्तित्व' में तब्बू के साथ काम कर चुके हैं महेश मांजरेकर

    फिल्म 'अस्तित्व' में भी महेश मांजरेकर ने तब्बू के साथ काम किया था। 6 फरवरी, 2000 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ तब्बू के अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद सराहा था।

    फिल्म में तब्बू के साथ सचिन खेडेकर नजर आए थे। फिल्म में तब्बू ने अदिति पंडित नाम की एक खुशहाल शादीशुदा महिला का किरदार निभाया था।

    फिल्म में सचिन उनके पति बने थे, जो श्रीकांत पंडित की भूमिका में थे।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी तब्बू

    तब्बू जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी। इसके जरिए वह पहली बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ काम कर रही हैं।

    'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक में वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती हैं।

    इसके अलावा तब्बू फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकारों के साथ काम कर रही हैं। तब्बू मलयालम फिल्म 'भीष्म पर्वम' में भी मेहमान भूमिका निभा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    तब्बू
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरू होगा मैच IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की 'छत्रीवाली', कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री मनोरंजन
    रितेश देशमुख अभिनीत संजय गुप्ता की 'विस्फोट' से बॉलीवुड में वापसी करेंगे फरदीन खान सोशल मीडिया
    क्या कार्तिक को मिला वाशु भगनानी की एकसाथ तीन फिल्मों का प्रस्ताव? अक्षय कुमार

    तब्बू

    अधेड़ उम्र में युवा लड़की के प्यार में अजय, देखें 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' का बनेगा सीक्वल? बॉलीवुड समाचार
    काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका सहित बॉलीवुड की इन अदाकाराओं ने साउथ की फिल्मों से शुरू किया था करियर दीपिका पादुकोण

    सोशल मीडिया

    46 दिन में व्हाट्सऐप ने बैन किए 30 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स- रिपोर्ट व्हाट्सऐप
    वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हुईं फराह खान शिल्पा शेट्टी
    खबरों का सांप्रदायिकरण समस्या, जवाबदेह नहीं है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वेब पोर्टल्स- सुप्रीम कोर्ट फेक न्यूज
    टेलीग्राम पर अनलिमिटेड यूजर्स देख सकते हैं लाइवस्ट्रीम, नए अपडेट में मिला ट्रेंडिंग स्टिकर्स पैनल टेलीग्राम

    मनोरंजन

    'फौदा' के हिन्दी संस्करण की कश्मीर में शूटिंग शुरू, सुधीर मिश्रा कर रहे निर्देशन इजरायल
    अभिनेता शहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म सोशल मीडिया
    अवॉर्ड नॉमिनेटेड अंग्रेजी फीचर फिल्म 'नो लैंड्स मैन' से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक जारी बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया पर उड़ी सपना चौधरी की मौत की अफवाह, कुछ और है सच्चाई हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025