Page Loader
'इंडियाज गॉट लेटेंट': समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने जारी किया नया समन 
समय रैना की बढ़ी मुश्किलें (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@maisamayhoon)

'इंडियाज गॉट लेटेंट': समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने जारी किया नया समन 

Feb 17, 2025
01:47 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़ा विवाद गहराता जा रहा है। शो के हालिया एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद अलग-अलग राज्यों में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में अब समय की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करने की अनुमति देने की याचिका को खारिज कर दिया है।

समय

फिलहाल अमेरिका में हैं समय

समय इस समय अमेरिका में हैं, जिसके चलते उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी है। साइबर सेल ने समय को कल यानी 18 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। साइबर सेल ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समय का बयान स्वीकार नहीं किया जाएगा। कॉमेडियन ने अब तक समन पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

ट्विटर पोस्ट

समय रैना के खिलाफ समन जारी