Page Loader
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला 
देवेंद्र फडणवीस ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दी चेतावनी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beerbiceps)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला 

Feb 10, 2025
02:44 pm

क्या है खबर?

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, वह हाल ही में समय रैना का शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में पहुंचे, जहां रणवीर ने शो में आए एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता के बारे में एक अश्लील सवाल पूछा। इस मामले में रणवीर, समय और 'इंडिया गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान

नियमों का अल्लंघन करना गलत- फडणवीस

फडणवीस ने कहा, "मुझे इसके बारे में पता चला है। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है। चीजों को गलत तरीके से कहा और पेश किया गया है। सभी को बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे समाज में हमने कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

सवाल

रणवीर ने पूछा था ये सवाल 

रणवीर ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' में आए प्रतियोगी से एक सवाल पूछा और उन्हें 2 विकल्प भी दिए। उन्होंने पूछा, "क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप उनके साथ शामिल होना चाहेंगे... इनमें से कोई एक चुनो।" उनके इस बयान पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'वाहियात, इसको जेल भेजना चाहिए।' एक अन्य लिखते है, 'यह शो जल्द से जल्द बंद होना चाहिए।'