Page Loader
फिरोज खान ने 31 साल बाद मिलाया अजय देवगन संग हाथ, इस फिल्म में आएंगे नजर 
अजय देवगन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे फिरोज खान

फिरोज खान ने 31 साल बाद मिलाया अजय देवगन संग हाथ, इस फिल्म में आएंगे नजर 

Nov 15, 2023
11:21 am

क्या है खबर?

फिरोज खान को 'महाभारत' में अर्जुन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि फिरोज आने वाले दिनों में निर्देशक डॉ संतोष पांडे की एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इसमें वह 31 साल बाद एक बार फिर अजय देवगन के साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। इस खबर की पुष्टि खुद फिरोज ने की। इससे पहले अजय और फिरोज फिल्म 'जिगर' में साथ काम कर चुके हैं।

बयान 

खलनायक की भूमिका निभाएंगे फिरोज

फ्री प्रेस जर्नल के साथ खास बातचीत में फिरोज ने अजय के साथ एक बार फिर काम करने पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा, "मैं अजय के साथ एक बेहतरीन एक्शन फिल्म कर रहा हूं। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर सकते हैं। इसका निर्माण कुमार मंगत ने किया है। मैं फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाऊंगा। इस परियोजना के बार में मैं इससे अधिक नहीं जानता।"

अजय

'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं अजय

अजय के साथ काम करने को लेकर फिरोज ने कहा, "फिल्म 'जिगर' के बाद यह दूसरी बार होगा जब मैं अजय के साथ खलनायक की भूमिका निभाऊंगा। इससे पहले मैंने अजय के साथ एक और फिल्म 'होगी प्यार की जीत' की थी।" बात करें अजय की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।