मद्रास हाईकोर्ट ने विजय की फिल्म 'जन नायकन' लीक मामले में आरोपी को दी अग्रिम जमानत
मनोरंजन
मद्रास हाई कोर्ट ने 'जन नायकन' फिल्म लीक मामले में एक शख्स को एंटीसिपेटरी बेल दे दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की यह फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी।
कोर्ट ने माना कि उसके खिलाफ पायरेसी का कोई सीधा सबूत नहीं है। यही नहीं, उस शख्स ने जांच में पुलिस की मदद भी की थी और एक सह-आरोपी की गिरफ्तारी का गवाह भी रहा था।
आरोपी पर लगे ये आरोप
पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके साथियों ने लीक हुए क्लिप्स को जोड़कर पूरी फिल्म बना दी थी और उसे तमिलरॉकर्स जैसी वेबसाइट्स पर डाल दिया था।
उस पर आपराधिक साजिश और कॉपीराइट उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप थे, लेकिन चूंकि मामले की मुख्य जांच अब खत्म हो चुकी है और बाकी आरोपी भी पहले से ही बेल पर हैं, इसलिए कोर्ट ने उसे भी बेल देने का फैसला किया।