NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कृति सैनन ने आलिया और अल्लू के साथ मनाया राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न, देखिए तस्वीरें
    अगली खबर
    कृति सैनन ने आलिया और अल्लू के साथ मनाया राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न, देखिए तस्वीरें
    कृति सैनन ने मनाया राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

    कृति सैनन ने आलिया और अल्लू के साथ मनाया राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न, देखिए तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 18, 2023
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री कृति सैनन सातवें आसमान पर हैं और हों भी क्यों ना, उन्हें अपनी फिल्म 'मिमी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से जो नवाजा गया है। उनके साथ आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

    दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है।

    राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अब कृति ने अपने इन साथी विजेताओं के साथ तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है।

    गर्व का पल

    खुशी से गदगद कृति, आलिया और अल्लू

    कृति ने पहले अपने माता-पिता के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर लिखा, 'इस अहसास को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। आज का दिन मेरे जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक होगा।'

    इसके बाद आज (18 अक्टूबर) को कृति ने आलिया और अल्लू के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं।

    इनके साथ उन्होंने लिखा, 'खुशी से लबरेज चेहरे एक साथ गर्व का पल साझा कर रहे हैं।'

    उनकी इन तस्वीरों पर करण जौहर ने भी प्यार लुटाया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    कृति ने साझा कीं ये तस्वीरें

    Instagram post

    A post shared by kritisanon on October 18, 2023 at 3:38 pm IST

    खुशी

    आलिया भी उत्साह जाहिर करने से नहीं चूकीं

    राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी का जोड़ा पहना हुआ था, जिसने सबका ध्यान खींचा।

    आलिया ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।

    उन्होंने एक तस्वीर जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेते हुए साझा की, वहीं एक में उन्हें कृति और अल्लू के साथ देखा गया और एक तस्वीर में वह रणबीर के साथ सेल्फी लेती नजर आईं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए आलिया भट्ट का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by aliaabhatt on October 18, 2023 at 3:39 pm IST

    पोस्ट

    अल्लू भी नहीं रहे पीछे

    अल्लू ने 'पुष्पा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उनके लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी थी, क्योंकि वह ये सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु अभिनेता हैं।

    अल्लू ने वहीदा रहमान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके अलावा आलिया और कृति के साथ भी उन्होंने अपनी तस्वीर साझा कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

    अभिनेता ने तीनों अभिनेत्रियों की दिल खोलकर तारीफ की और आभार जताया। अल्लू के पुरस्कार जीतने से उनके प्रशंसक भी फूले नहीं समा रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    अल्लू अर्जुन का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by alluarjunonline on October 18, 2023 at 3:38 pm IST

    समारोह

    नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह

    69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ, जहां राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किए। वहीदा को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    विजेताओं में आर माधवन भी शामिल थे, जिनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी को 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता तो पल्लवी जोशी को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब मिला।

    पोल

    आप अभिनय के मामले में किस अभिनेत्री को ज्यादा अंक देंगे?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढे़ं।
    'गणपत' पर लगा बड़ा दांव, 100 दिन में पूरी हुई शूटिंग; टाइगर-कृति ने खूब बहाया खून-पसीना 'गणपत' पर लगा बड़ा दांव, 100 दिन में पूरी हुई शूटिंग; टाइगर-कृति ने खूब बहाया खून-पसीना
    ये भी पढे़ं।
    करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ किया अपनी नई फिल्म 'जिगरा' का ऐलान, देखिए टीजर करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ किया अपनी नई फिल्म 'जिगरा' का ऐलान, देखिए टीजर
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कृति सैनन
    आलिया भट्ट
    अल्लू अर्जुन
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    कृति सैनन

    'आदिपुरुष': सिनेमाघरों में आरक्षित सीट पर विराजमान हुए भगवान हनुमान, वायरल हो रहीं तस्वीरें आदिपुरुष फिल्म
    'आदिपुरुष' रिव्यू: आधुनिकता-पौराणिकता के बीच फंसी फिल्म, VFX ने और खराब किए किरदार फिल्म रिव्यू
    आदिपुरुष: कृति सैनन नहीं थीं 'जानकी' के लिए पहली पसंद, इस अभिनेत्री को मिला था प्रस्ताव आदिपुरुष फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'आदिपुरुष' ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा प्रदर्शन आदिपुरुष फिल्म

    आलिया भट्ट

    हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं आलिया भट्ट  हॉलीवुड फिल्में
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई जारी, जानिए कुल कारोबार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना 'रो लैं दे' जारी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी...' की कमाई जारी, अब 'गदर 2' और 'OMG 2' से टक्कर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    अल्लू अर्जुन

    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान पुष्पा फिल्म
    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा पुष्पा: द रूल
    अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी का फिल्मों में डेब्यू, 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी आरहा दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म 'पुष्पा 2' में भी दिखेंगी रश्मिका मंदाना, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा रश्मिका मंदाना

    फिल्म पुरस्कार

    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: रेस से बाहर हुई 'RRR', शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन RRR फिल्म
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025