NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिटाडेल: रिलीज से पहले सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज की कहानी, जानिए रोचक बातें
    अगली खबर
    सिटाडेल: रिलीज से पहले सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज की कहानी, जानिए रोचक बातें
    रोचक है 'सिटाडेल' की कहानी

    सिटाडेल: रिलीज से पहले सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज की कहानी, जानिए रोचक बातें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 27, 2023
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लंदन में इसके प्रीमियर में कई अंतरराष्ट्रीय सितारे नजर आए थे।

    यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम वीडियो का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह अब तक कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है।

    'सिटाडेल' एक रोमांचक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है। रिलीज से पहले इसकी कहानी की रोचक बातें सामने आई हैं।

    शुरुआत

    ग्लोबल फ्रैंचाइज होगी 'सिटाडेल'

    यह सीरीज अब तक बनाए गए सबसे महंगे शोज में से एक है। इसके साथ ही एक ग्लोबल फ्रैंचाइज शुरू होने जा रही है। अलग-अलग देशों में इसके कई स्पिनऑफ बनेंगे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो का प्रोडक्शन 2021 में ऐपलबॉम और एंंड्रे नेमेक के साथ शुरू हुआ था। 2022 में इस लेखक जोड़ी ने शो छोड़ दिया और रूसो ब्रदर्स की एंट्री हुई।

    इसके बाद करीब 612 करोड़ रुपये की लागत से कई दृश्य दोबारा फिल्माए गए।

    कहानी

    ऐसी है 'सिटाडेल' की कहानी

    कहानी का केंद्र एक ग्लोबल स्पाई एजेंसी 'सिटाडेल' है। 8 साल पहले विरोधी एजेंसी 'मैन्टिकोर' इसका अंत कर देती है।

    मैसन केन (रिचर्ड मेडन) और नादिया (प्रियंका चोपड़ा) सिटाडेल के धुरंधर जासूस थे। इस तबाही में उनकी जान तो बच जाती है, लेकिन याद्दाश्त चली जाती है।

    इसके बाद दोनों ही एक नई पहचान के साथ अपनी-अपनी अलग जिंदगी में मशगूल हो जाते हैं।

    उनकी जिंदगी में 8 साल बाद एक बार फिर सिटाडेल की एंट्री होती है।

    कहानी

    दोबारा मिशन पर निकलते हैं जासूस

    मैन्टिकोर एक नई दुनिया बनाने जा रही है। इसे रोकने के लिए सिटाडेल का एक पुराना सहयोगी बर्नार्ड मैसन को ढूंढता है। मैसन को अपनी सहयोगी नादिया की जरूरत होती है। दोनों मिलकर नादिया से संपर्क करते हैं।

    इसके बाद वे मैन्टिकोर को रोकने के मिशन पर निकल पड़ते हैं। खुद इन तीनों के बीच भी कई राज, धोखा और प्यार शामिल है।

    कहानी ढेर सारे रोमांच और एक्शन के साथ धीमे-धीमे खुलती है।

    यूनिवर्स 

    भारत में भी बन रहा है 'सिटाडेल' का स्पिनऑफ

    'सिटाडेल' एक अनोखा यूनिवर्स होगा, जिसमें मेक्सिको, इटली और भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पिनऑफ शामिल किए जाएंगे।

    सिटाडेल के भारतीय संस्करण की भी शूटिंग जारी है। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    इसका निर्देशन राज और डीके की जोड़ी कर रही है। एक इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया था कि भारतीय 'सिटाडेल' की कहानी पूरी तरह से उनकी है और इसे बस अमेरिकी 'सिटाडेल' के परिप्रेक्ष्य में लिखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    वेब सीरीज
    अमेजॉन प्राइम

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी करना होगा इंतजार, निर्माताओं ने जारी किया बयान  हॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    'सिटाडेल' ट्रेलर: प्रियंका चोपड़ा ने एक्शन और ग्लैमर से फूंकी सीरीज में जान, फिदा हुए फैंस  हॉलीवुड समाचार
    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान बॉलीवुड समाचार

    वेब सीरीज

    मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' से पहले देखें ये वेब सीरीज, फैमिली ड्रामे से हैं भरपूर मनोज बाजपेयी
    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' के बाद 'अज्यूम नथिंग' में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण  प्रियंका चोपड़ा
    'मिसमैच्ड' का तीसरा सीजन लाने को तैयार निर्माता, प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ आएंगे साथ नजर नेटफ्लिक्स

    अमेजॉन प्राइम

    क्या अब नेशनल अवॉर्ड में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्में भी होंगी शामिल? बॉलीवुड समाचार
    55 करोड़ रुपये में बिके 'थलाइवी' के राइट्स, कंगना ने दिया OTT रिलीज पर जवाब नेटफ्लिक्स
    इस दिन रिलीज होने जा रही है अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 'ब्रीद' बॉलीवुड समाचार
    #Review: कई जगहों पर बोर करती है आयुष्मान-अमिताभ की 'गुलाबो सिताबो', जानिए कैसी है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025