NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन
    अगली खबर
    सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन
    कई ब्रैंड्स की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा

    सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 18, 2022
    02:22 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा सिने जगत की एक ऐसी हस्ती हैं जो अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा कर रही हैं।

    2000 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमाया।

    सिर्फ फिल्मी जगत ही नहीं, वह एक सफल बिजनेसवूमन भी हैं।

    आइए, नजर डालते हैं कैसे कमाई के मामले में प्रियंका बुलंदियों तक पहुंचीं।

    पहली कमाई

    पहली फिल्म के लिए मिले थे 5,000 रुपये

    प्रियंका पर्दे पर पहली बार एक तमिल फिल्म में नजर आई थीं। उन्होंने 2002 में आई फिल्म 'थामिजान' में अभिनय किया था।

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए प्रियंका को 5,000 रुपये मिले थे।

    प्रियंका ने 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं।

    इसी साल आई अक्षय कुमार की 'अंदाज' में वह पहली बार लीड रोल में नजर आईं।

    कमाई

    कहां से कितना कमाती हैं प्रियंका?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका अब हर फिल्म के लिए करीब 15 से 20 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

    प्रियंका की ज्यादातर कमाई उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है। खबरों की मानें तो वे उत्पादों और सेवाओं के प्रचार के लिए करीब पांच करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

    इंस्टाग्राम पर प्रियंका के आठ करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खबर है कि वह इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के लिए 1.8 करोड़ रुपये प्रति पोस्ट लेती हैं।

    पर्पल पेबल पिक्चर्स

    मां के साथ शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस

    प्रियंका ने 2015 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' लॉन्च किया था। यह प्रोडक्शन हाउस फिल्मों और विज्ञापनों का निर्माण करता है।

    बॉलीवुड के अलावा प्रियंका का यह प्रोडक्शन हाउस क्षेत्रीय फिल्में बनाता है।

    'द वाइट टाइगर', 'पाणी', 'द स्काई इज पिंक', 'वेंटिलेटर' जैसी फिल्में इस प्रोडक्शन हाउस ने बनाई हैं। 'द वाइट टाइगर' और स्काई इज पिंक में प्रियंका नजर आई थीं।

    मुंबई स्थित पर्पल पेबल पिक्चर्स में प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी को-डायरेक्टर हैं।

    बिजनेस

    इन ब्रैंड्स की मालकिन हैं प्रियंका

    हाल ही में प्रियंका ने होम डेकोर ब्रैंड 'सोना होम्स' लॉन्च किया है। उन्होंने यह ब्रैंड अपने बिजनस पार्टनर मनीष गोयल के साथ शुरू किया है। मनीष के साथ प्रियंका का न्यूयॉर्क में सोना रेस्टॉरेंट भी है।

    प्रियंका और निक जोनस स्पोर्ट्स ब्रांड 'परफेक्ट मॉमेंट' के मालिक हैं।

    बीते साल प्रियंका ने अपने हेयरकेयर ब्रांड 'एनोमिलीज' की शुरुआत की थी। यह ब्रैंड केमिकल मुक्त प्रोडक्ट्स बनाता है।

    प्रियंका ने कई रियल एस्टेट कंपनी में भी निवेश किया है।

    सफलता

    इन फिल्मों से चढ़ी सफलता की सीढ़ियां

    प्रियंका का जन्म 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। 18 साल की उम्र में उन्होंने 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता था।

    प्रियंका 'अंदाज', 'ऐतराज', 'सलाम-ए-इश्क', 'कृष', 'मुझसे शादी करोगी', 'बर्फी', 'डॉन', 'बाजीराव मस्तानी' समेत कई चर्चित और सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    टीवी सीरीज 'क्वॉनटिको' से प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की।

    2016 में प्रियंका को पद्मश्री दिया गया था।

    आने वाले समय में प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद से यह कपल काफी चर्चा में रहता है। हाल ही में प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत 'शक्तिमान' का निर्देशन रणवीर सिंह
    आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स? सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के पड़ोसी बनेंगे रणवीर सिंह, 119 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट शाहरुख खान
    नेपोटिज्म पर बोले 'मिर्जापुर' फेम दिव्येन्दु शर्मा, कहा- इसके अपने फायदे और नुकसान नेपोटिज्म

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस मुंबई
    फरहान अख्तर ने किया नई फिल्म का ऐलान, रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया आलिया भट्ट
    'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें हॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में आलिया भट्ट
    ...जब अस्पताल में रानी मुखर्जी की जगह उनकी मां को थमा दिया था दूसरा बच्चा बॉलीवुड समाचार
    इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं अभिनेत्री रानी मुखर्जी सेलिब्रिटी गॉसिप
    कंगना रनौत की ठुकराई ये पांच बॉलीवुड फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025