Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
मनोरंजन

प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची

प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 09, 2022, 11:52 am 4 मिनट में पढ़ें
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

इस साल जनवरी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। शादी के तीन साल बाद उन्होंने फैंस को खुशखबरी सुनाई। अभिनेत्री ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है। अब मदर्स डे के अवसर पर प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस नन्ही परी की पहली झलक पाकर फैंस गदगद हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बेटी से फैंस को कराया रूबरू

अभिनेत्री प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बेटी की क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। खास बात यह है कि 100 दिन अस्पताल में बिताने के बाद पहली बार उनकी बेटी घर आई है। प्रियंका अपनी बेटी को गोद में थामे हुए दिख रही हैं। वहीं, निक नन्ही गुड़िया का हाथ पकड़े हुए दिखे। यह कपल काफी खुश नजर आ रहा है। इस कपल ने बच्ची के चेहरे को सफेद हार्ट इमोजी से ढक दिया है।

बयान
प्रियंका के लिए मां बनने का सफर आसान नहीं रहा, सुनाई आपबीती

प्रियंका और निक के लिए माता-पिता बनने का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस मदर्स डे पर हम बीते कुछ महीनों में रोलकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे हैं। अब हमें पता है कि और भी कई लोगों ने ऐसा अनुभव झेला है। NICU में 100 से अधिक दिन बिताने के बाद हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।'

कृतज्ञता
प्रियंका ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों के प्रति जताया आभार

प्रियंका ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि हर परिवार का सफर अलग होता है। उनके लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे थे। अभिनेत्री को इस बात की खुशी है कि उनकी बेटी घर आ गई है। उन्होंने डॉक्टरों, नर्स और अस्पताल कर्मियों को अपनी बच्ची की देखभाल करने के लिए आभार जाताया है। उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी का नया अध्याय बताया। उन्होंने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दी हैं।

जानकारी
15 जनवरी को प्री-मैच्योर बेबी की मां बनी थीं प्रियंका

15 जनवरी को प्रियंका सरोगेसी के जरिए एक प्री-मैच्योर बेबी की मां बनी थीं। रिपोर्ट की मानें तो डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही बच्ची का जन्म हो गया था। इसलिए बच्ची की देखभाल के लिए उसे 100 दिन अस्पताल में रखा गया।

शादी
प्रियंका और निक ने 2018 में रचाई थी शादी

एक कपल के रूप में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री प्रियंका और निक की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ने 1 दिसंबर, 2018 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 2 दिसंबर को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे भी लिए थे। इसके बाद प्रियंका-निक ने दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया था। शादी होने के बाद प्रियंका विदेश शिफ्ट हो गई थीं और वहीं अपने पति के साथ रहती हैं।

प्रेम कहानी
कैस हुई प्रियंका और निक की प्रेम कहानी की शुरुआत?

प्रियंका और निक की प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है। निक को प्रियंका से पहली नजर में प्यार हो गया था। निक ने जब प्रियंका को अमेरिकी शो 'क्वांटिको' में देखा था, तो वह उन्हें बेहद पसंद आई थीं। उन्होंने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने सबसे पहले प्रियंका की 'क्वांटिको' में को-स्टार रहीं ग्राहम रोजर्स को मैसेज किया था। मैसेज में निक ने कहा था कि प्रियंका बहुत खूबसूरत हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

मदर्स डे के मौके पर ही अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे और बेटी की तस्वीर साझा की है। प्रीति भी पिछले साल के अंत में सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
इंस्टाग्राम
बॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
निक जोनास
ताज़ा खबरें
उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, जगदीप धनखड़ और मारग्रेट अल्वा के बीच मुकाबला
उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, जगदीप धनखड़ और मारग्रेट अल्वा के बीच मुकाबला देश
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल खेलकूद
सफेद दांतों के लिए टूथब्रश की जगह हाइड्रोजेल थेरेपी को अपनाना होगा बेहतर- स्टडी
सफेद दांतों के लिए टूथब्रश की जगह हाइड्रोजेल थेरेपी को अपनाना होगा बेहतर- स्टडी लाइफस्टाइल
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस महीने बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की ये कारें देंगी दस्तक
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस महीने बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की ये कारें देंगी दस्तक ऑटो
डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये पांच तरीके
डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये पांच तरीके लाइफस्टाइल
इंस्टाग्राम
इमरान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, शेयर किए गए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्वीट्स
इमरान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, शेयर किए गए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्वीट्स टेक्नोलॉजी
इंस्टाग्राम यूजर्स को बतानी होगी उनकी पहचान, देने होंगे कई सवालों के जवाब- एडम मॉसेरी
इंस्टाग्राम यूजर्स को बतानी होगी उनकी पहचान, देने होंगे कई सवालों के जवाब- एडम मॉसेरी टेक्नोलॉजी
टिक-टॉक जैसी बनती जा रही है इंस्टाग्राम, यूजर्स की नाराजगी के बाद वापस लिए कुछ बदलाव
टिक-टॉक जैसी बनती जा रही है इंस्टाग्राम, यूजर्स की नाराजगी के बाद वापस लिए कुछ बदलाव टेक्नोलॉजी
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज मनोरंजन
इंस्टाग्राम में आए ढेरों नए वीडियो फीचर्स; रीमिक्स फोटोज से लेकर रील टेंप्लेट्स तक शामिल
इंस्टाग्राम में आए ढेरों नए वीडियो फीचर्स; रीमिक्स फोटोज से लेकर रील टेंप्लेट्स तक शामिल टेक्नोलॉजी
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
सीता के रोल के लिए करीना में मांगे 12 करोड़ रुपये? अभिनेत्री ने किया खंडन
सीता के रोल के लिए करीना में मांगे 12 करोड़ रुपये? अभिनेत्री ने किया खंडन मनोरंजन
'रक्षा बंधन' होगी अक्षय कुमार की सबसे छोटी फिल्म, सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया कोई कट
'रक्षा बंधन' होगी अक्षय कुमार की सबसे छोटी फिल्म, सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया कोई कट मनोरंजन
नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल की बीमारी से निधन
नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल की बीमारी से निधन मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन
सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन मनोरंजन
शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे?
शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे? मनोरंजन
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी मनोरंजन
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
और खबरें
निक जोनास
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल मनोरंजन
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता मनोरंजन
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात मनोरंजन
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022