Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
मनोरंजन

अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा

अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
लेखन आकांक्षा शर्मा
Jun 23, 2022, 09:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं देसी गर्ल (फोटो: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी जमीन पर अपनी धाक जमा चुकी हैं। अभिनय और प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपना जलवा दिखा चुकीं प्रियंका ने अब अपना व्यापार भी शुरू किया है। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में 'सोना होम्स' नाम का अपना होम डेकोर ब्रांड लॉन्च किया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ प्रियंका ने अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही इस पोस्ट में प्रियंका ने अपनी भारतीयता पर भी बात की। जानते हैं उन्होंने भारतीय संस्कृति पर क्या कहा।

पोस्ट
"भारतीय संस्कृति सत्कार के बारे में है"

प्रियंका ने लिखा कि उनके लिए अपना देश छोड़कर अमेरीका आना और इसे अपना नया घर बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, यहां उन्हें नए दोस्त और एक नया परिवार मिला। प्रियंका ने लिखा, 'मैं जो भी करती हूं उसमें भारतीयता मिला देती हूं। भारतीय संस्कृति सत्कार के बारे में हैं, यह समुदायों के बारे में है और लोगों को जोड़ने के बारे में है।' उन्होंने कहा कि उनके इस नए ब्रांड के पीछे भी यही भावना है।

सफलता
सफलता की सीढ़ियां यूं चढ़ती रहीं प्रियंका

प्रियंका ने टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रियंका वहीं बस गईं। इसके बाद वह बॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आईं। 2019 में 'द स्काई इज पिंक' और 2020 में 'वाइट टाइगर' में प्रियंका भारतीय सिनेमा में दिखाई दीं। खबर है कि प्रियंका, फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। 2015 में प्रियंका ने 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की थी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में नजर आई थीं। हमेशा की तरह उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। प्रियंका जल्द ही नई हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग वह पहले ही पूरी कर चुकी हैं।

परिवार
सिर्फ करियर ही नहीं, अमेरीका में बढ़ा परिवार भी

न्यूयॉर्क में रहने के दौरान देसी गर्ल अमेरीकी सिंगर निक जोनस को डेट करने लगीं। प्रियंका और निक की मुलाकात एक अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान हुई थी। कुछ सालों तक डेटिंग के बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से हुई थी। यहां दोनों ने हिंदू और ईसाई, दोनों के रीति-रिवाजों से शादी की। हाल ही में दोनों सरोगेसी की मदद से एक बच्ची के माता-पिता बने हैं।

बॉलीवुड
इन बॉलीवुड फिल्मों से मिली शोहरत

भले ही आज प्रियंका फिल्म इंडस्ट्री में देश-विदेश में अपनी धाक जमा चुकी हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि उन्होंने एयरोनॉटिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड चुनी गईं। साल 2003 में फिल्म 'द हीरो' में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। इसके बाद अक्षय कुमार स्टारर 'अंदाज' से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। प्रियंका 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज', 'कृष 2', 'डॉन', 'फैशन', 'बर्फी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
ताज़ा खबरें
घटती बिक्री के बावजूद कार कंपनियों को नुकसान नहीं, बढ़ रहा मुनाफा
घटती बिक्री के बावजूद कार कंपनियों को नुकसान नहीं, बढ़ रहा मुनाफा ऑटो
ट्विटर पर लंबे आर्टिकल्स शेयर करने से जुड़ा 'नोट्स' फीचर, ऐसे करेगा काम
ट्विटर पर लंबे आर्टिकल्स शेयर करने से जुड़ा 'नोट्स' फीचर, ऐसे करेगा काम टेक्नोलॉजी
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 17,070 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 17,070 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी देश
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सामूहिक हत्याओं का सबसे ज्यादा खतरा- अमेरिकी राजदूत
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सामूहिक हत्याओं का सबसे ज्यादा खतरा- अमेरिकी राजदूत देश
इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति हासन, बोलीं- यह कठिन लड़ाई है
इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति हासन, बोलीं- यह कठिन लड़ाई है मनोरंजन
सेलिब्रिटी गॉसिप
झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं
झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं मनोरंजन
आलिया समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की फिल्मों की शूटिंग
आलिया समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की फिल्मों की शूटिंग मनोरंजन
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी मनोरंजन
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर मनोरंजन
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
और खबरें
हॉलीवुड समाचार
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR'
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR' मनोरंजन
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर? मनोरंजन
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च मनोरंजन
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं मनोरंजन
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट मनोरंजन
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म मनोरंजन
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है मनोरंजन
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी मनोरंजन
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022