NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां
    मनोरंजन

    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां

    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 08, 2023, 09:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां
    इन अभिनेत्रियों ने भी कस्टमाइज करवाए थे आउटफिट

    इन दिनों हर तरफ सितारों की शादियों की चर्चा है। कुछ दिन पहले ही सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी चर्चा में रही। कुछ दिनों से बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा हो रही है। अपनी शादी में कियारा ने अलग ही कलीरे पहने। इसके पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने लिए ऐसे आभूषण और कपड़े बनवा चुकी हैं। नजर डालतें हैं इन अभिनेत्रियों के खास पहनावे पर।

    कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी की रस्में पूरी कीं। हर किसी को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। उनके कलीरों ने सबका ध्यान खासतौर पर खींचा। कियारा ने अपने कलीरे में सिद्धार्थ संग अपनी लव स्टोरी को बयान किया था। इसे सेलिब्रिटी डिजाइनर मृणालिनी चंद्र ने डिजाइन किया था। इसमें उन्होंने अपने नाम के अक्षर लिखवाए थे और सिद्धार्थ के दिवंगत कुत्ते ऑस्कर को भी याद किया था।

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने पिछले साल अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी की थी। आलिया के कलीरे भी मृणालिनी ने डिजाइन किए थे। आलिया ने भी अपने कलीरे अपने प्यार रणबीर को समर्पित किए थे। उनके कलीरे में चांद, तारे, सूरज, बादल और इनफिनिटी का साइन बना हुआ था। ये सब आलिया के जीवन में खास मायने रखते हैं। इसके अलावा उनके मंगलसूत्र ने भी उनके वेडिंग लुक में खासा ध्यान आकर्षित किया था।

    दीपिका पादुकोण 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों ने नवंबर, 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। हर किसी को उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार था और जब तस्वीरें सामने आईं तो हर सबकी नजरें दीपिका की चुनरी पर ठहर गईं। दीपिका ने शादी में कस्टमाइज्ड लाल चुनरी ओढ़ी थी जिसपर 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा था। शादी के लाल जोड़े में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। सिद्धार्थ-कियारा की तरह ही विक्की और कैटरीना की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शादी में भी दुल्हन के जोड़े ने सबका ध्यान खींचा। कैटरीना ने अपनी शादी में कस्टमाइज्ड चुनरी बनाई थी जो विक्की के पंजाबी परिवार को समर्पित थी। उनके कलीरे में बाइबल के संदेश लिखे थे। कैटरीना के कलीरे को राहुल लूथरा ने डिजाइन किया था।

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। प्रियंका ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की रस्में पूरी की थीं। हिंदू रीति के लिए उन्होंने लाल जोड़ा पहना था। इसके साथ उन्होंने अपने हाथों में बेहद खूबसूरत कलीरे पहने थे जो उनकी और निक की प्रेमकहानी को समर्पित था। वहीं ईसाई रीति के लिए 75 फीट लंबे पर्दे ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा
    कैटरीना कैफ
    कियारा आडवाणी

    ताज़ा खबरें

    SRH बनाम RR: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स
    वरुण धवन ने ट्रोल होने के बाद जीजी हदीद को गोद में उठाने पर तोड़ी चुप्पी वरुण धवन
    ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेटर्स के भत्तों में होने वाला है भारी इजाफा, जल्द घोषणा संभव क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या-क्या मिल सकता है रियलमी

    दीपिका पादुकोण

    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में क्या होता है इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कॉन्सेप्ट, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत? बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो ऑस्कर पुरस्कार
    'छपाक' की असफलता पर 3 साल बाद विक्रांत मैसी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  विक्रांत मैसी
    'प्रोजेक्ट K' की रिलीज हो सकती है स्थगित, शूटिंग के दौरान घायल हुए थे अमिताभ  प्रभास

    प्रियंका चोपड़ा

    NMACC: शाहरुख खान ने किया परफॉर्म, प्रियंका-निक ने बिखेरा ग्लैमर; दूसरे दिन ऐसा रहा समारोह नीता अंबानी
    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर करण जौहर
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पहली बार भारत आईं बेटी मालती, देखिए वीडियो  निक जोनास

    कैटरीना कैफ

    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा' फरहान अख़्तर
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': विक्की-कैटरीना ने की रानी मुखर्जी की अदाकारी की प्रशंसा, कही ये बात विक्की कौशल
    दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ अब साथ मिलकर करेंगी जासूसी, जानें यशराज फिल्म्स की अगली तैयारी  दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' के बाद 'अज्यूम नथिंग' में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण  प्रियंका चोपड़ा

    कियारा आडवाणी

    फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला पोस्टर जारी, राम चरण का दिखा दमदार अवतार  राम चरण
    राम चरण ने किया अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' का ऐलान, कियारा आडवाणी होंगी जोड़ीदार राम चरण
    सिद्धार्थ-कियारा ने साझा की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, होली की दी शुभकामनाएं सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा संग रोमांटिक फिल्म करने की खबरों पर कियारा आडवाणी ने दी प्रतिक्रिया सिद्धार्थ मल्होत्रा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023