NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल की सर्दियों में शादी रचा लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    इस साल की सर्दियों में शादी रचा लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट

    इस साल की सर्दियों में शादी रचा लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 20, 2022, 12:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस साल की सर्दियों में शादी रचा लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट
    इस साल शादी रचा लेंगे केएल राहुल-अथिया शेट्टी

    भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेट्टी अथिया शेट्टी की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले राहुल प्यार की पिच पर अभिनेत्री अथिया के सामने क्लीन बोल्ड हो गए। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। सुनने में आ रहा है कि राहुल और अथिया इस साल की सर्दियों में शादी के पवित्र रिश्ते में बंध जाएंगे।

    साल के अंत तक पति-पत्नी बन जाएंगे राहुल व अथिया- सूत्र

    पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो राहुल और अथिया इस साल की सर्दियों तक सात फेरे ले लेंगे। सूत्र ने बताया कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो दोनों साल के अंत तक पति-पत्नी बन जाएंगे। इस संबंध में कपल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जब न्यूज पोर्टल ने सुनील का पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस मामले में चुप्पी साध ली।

    दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज में होगी दोनों की शादी

    सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलुरु के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था और वह एक दक्षिण भारतीय हैं। उनके होने वाले दामाद और क्रिकेटर राहुल भी मैंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं। शायद इसलिए कयासों का बाजार गर्म है कि राहुल और अथिया की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा में संपन्न होगी। इतना तो तय है कि इस कपल की शादी भी काफी हाइप्रोफाइल होने वाली है। इस शादी को लेकर फैंस अभी से उत्साहित हैं।

    तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा कपल

    यह कपल हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर मुखर रहा है। दोनों ने कभी अपने प्यार को छुपाया भी नहीं। पिछले साल ही अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब लंदन में इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज के दौरान राहुल ने BCCI के डॉक्युमेंट्स में अथिया को अपना पार्टनर बताया था, तभी से दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी।

    ऐसा है अथिया का फिल्मी सफर

    अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली भी नजर आए थे। इसके बाद वह 'मुबारकां' और 'नवाबजादे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। इस फिल्म में अथिया के साथ दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। अथिया अभी तक फिल्मों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से IPL खेल रहे हैं। वह LSG के कप्तान के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने टी-20 करियर में 6,000 रन पूरे किए और वह इस आंकड़े तक सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले भारतीय बने हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    केएल राहुल
    अथिया शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    BYJU'S ने की 1,000 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर सबसे ज्यादा हुआ असर छंटनी
    मेटा में एक बार फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, CEO मार्क जुकरबर्ग ने की पुष्टि मेटा
    बॉक्स ऑफिस: YRF 'स्पाई यूनिवर्स' में नंबर एक पर 'पठान', इन फिल्मों को पछाड़ा पठान फिल्म
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं ये 5 दक्षिणी-भारतीय व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप
    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल

    केएल राहुल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन

    अथिया शेट्टी

    बॉलीवुड की 5 सेलिब्रिटीज, जिन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह पेस्टल रंग के लहंगे चुनें फैशन टिप्स
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी जहीर खान
    केएल राहुल और आथिया शेट्टी की प्री-वेडिंग शुरू, सुनील शेट्टी ने पपराजी से किया यह वादा केएल राहुल
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दिन करने वाले हैं शादी! सामने आई तैयारियों की जानकारी केएल राहुल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023