NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द कोर्ट मैरिज करने वाले हैं किम शर्मा और लिएंडर पेस
    अगली खबर
    जल्द कोर्ट मैरिज करने वाले हैं किम शर्मा और लिएंडर पेस
    जल्द कोर्ट मैरिज करेंगे किम शर्मा-लिएंडर पेस

    जल्द कोर्ट मैरिज करने वाले हैं किम शर्मा और लिएंडर पेस

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 07, 2022
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और अभिनेत्री किम शर्मा की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है।

    पिछले साल उनकी गोवा ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब जानकारी सामने आ रही है कि ये दोनों अपने रिश्ते को नया मुकाम देने वाले हैं।

    खबरों की मानें तो किम और लिएंडर जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

    रिपोर्ट

    किम के बांद्रा स्थित आवास पर कपल की होगी कोर्ट मैरिज

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, किम और लिएंडर बहुत जल्द कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि लिएंडर और किम के माता-पिता हाल ही में मुंबई आए थे।

    उनके पैरेंट्स ने इन दोनों से मुलाकात की है। ऐसी चर्चा है कि किम के बांद्रा स्थित आवास पर कपल की कोर्ट मैरिज होगी।

    जब न्यूज पोर्टल ने किम से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

    शादी

    निजी सेरेमनी में होगी दोनों की शादी

    कहा जा रहा है कि कपल के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर है। रिपोर्ट की मानें तो उनकी शादी धूमधाम से नहीं होगी। ये दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर लेंगे।

    यह पहली बार नहीं है जब किम और लिएंडर ने अपने माता-पिता को एक-दूसरे से मिलवाया है। पिछले साल दिसंबर में कपल ने लिएंडर के माता-पिता से मिलने के लिए कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

    अब देखना है कि कब दोनों आधिकारिक तौर पर दूल्हा-दुल्हन बनते हैं।

    जानकारी

    कब से दोनों के बीच चल रही डेटिंग?

    पिछले साल जुलाई में दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं, जब उन्हें गोवा में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। दोनों को गोवा के एक रेस्तरां में समुद्र तट के किनारे लंच करते हुए स्पॉट किया गया था।

    अफेयर

    युवराज सहित कइयों के साथ रहा किम का अफेयर

    लिएंडर अपनी पार्टनर रिया पिल्लई से 2017 में अलग हो गए थे। दोनों की एक बेटी आयना भी हैं।

    किम ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की थी। कुछ समय बाद यह रिश्ता टूट गया था। यह लिएंडर के साथ किम की दूसरी शादी होगी।

    पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ प्रेम संबंधों के कारण किम लाइम लाइट में आ गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो किम 2019 में हर्षवर्धन राणे को भी डेट कर रही थीं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    किम ने 'मोहब्बतें', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'टॉम डिक एंड हैरी', 'जिंदगी रॉक्स' और 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों में काम किया है। लिएंडर पहले भारतीय थे, जिन्होंने 1996 में अटलांटा ओलंपिक खेलों में टेनिस की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    लिएंडर पेस

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे पूनम पांडे
    जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल बॉलीवुड समाचार
    क्या जल्द OTT पर डेब्यू करेंगे अभिनेता गोविंदा? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'मैरी कॉम' एक्ट्रेस लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं रणदीप हुड्डा? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर और मुदस्सर अजीज की फिल्म का नाम होगा 'मेरी पत्नी का रीमेक' अर्जुन कपूर
    नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी करण जौहर
    'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत की अगली फिल्म में अभिषेक की एंट्री अभिषेक बच्चन
    क्या आप जानते हैं? नवाजुद्दीन को आज तक नहीं मिली फिल्म 'शूल' की फीस नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    लिएंडर पेस

    संन्यास लेने जा रहे हैं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, प्रोफेशनल करियर को कहेंगे अलविदा टेनिस
    भारत में आखिरी डबल्स मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं लिएंडर पेस टेनिस
    टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति पर फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज बॉलीवुड समाचार
    एक बार फिर साथ आएंगे पेस और भूपति, वेब सीरीज में करेंगे साथ काम टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025