'पंचायत' के प्रोमो में दिखा केविन पीटरसन का देसी अंदाज, गमछा-कुर्ता पहन की फुलेरा की सैर
क्या है खबर?
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का देसी अंदाज प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। वो 'पंचायत 5' के नए प्रोमो में फुलेराफुलेरा गांव में गमछा और कुर्ता पहनकर घूमते दिखाई दिए। कुर्ता-पायजामा और सिर पर गमछा पहने केविन, बनराकस और दामाद जी संग बाइक पर घूमते दिखे। उन्होंने हिंदी में बात की और सीरीज के मशहूर डायलॉग बोले। इस दौरान उन्होंने दातून से दांत साफ किए, भुटकुन की चाय पी और गांव की मशहूर पानी की टंकी भी देखी।
केविन
केविन ने दोहराए 'पंचायत' के मशहूर डायलॉग
शनिवार को जारी प्रोमो में केविन कभी कंचे खेलते दिखे तो कभी साइकिल चलाते दिखाई दिए।
उन्होंने देसी अंदाज में कहा, "मैं केविन पीटरसन हूं, मैं इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर हूं। मैंने लंदन से लेकर सिडनी तक, हर जगह की यात्रा की, लेकिन दुनिया में फुलेरा जैसी कोई दूसरी जगह नहीं है।"
उन्होंने फुलेरा के नए प्रधान का परिचय कराया और शो के कई प्रसिद्ध डायलॉग भी दोहराए। केविन को देसी अंदाज में थिरकते देख लोगों के होश उड़ गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Dekh raha hai Binod, Kevin Pietersenji kitna pyaar karte hain Phulera se 😎🫶🏻#PanchayatOnPrime, New Season, Dec 3 pic.twitter.com/mZjuWCGwl4
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 28, 2026
फुलैरा
फुलेरा में हो रही नए दौर की शुरुआत- केविन
मजेदार क्लिप में केविन फुलेरा की पानी की टंकी की तुलना पेरिस के एफिल टॉवर से करते हैं। वह बताते हैं कि फुलेरा में 'चाय टी लाटे' नहीं मांगते, बल्कि 'ऐ भुटकुन, चाय ला बे' कहते हैं।
वीडियो के अंत में उन्होंने कहा, "इस दिसंबर, मैं चाहता हूं आप आएं और हमारी टोली में शामिल हों। फुलेरा में बिल्कुल नए दौर की शुरुआत हो रही है।"
शो का 5वां सीजन 3 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें अनदेखी तस्वीर
Panchayat 👀 pic.twitter.com/Q8n5UrW9ie
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) November 28, 2026