Loading...
'पंचायत 5' का मजेदार ट्रेलर जारी, फुलेरा को मिला नया प्रधान; सचिव जी का बुरा हाल

'पंचायत 5' का मजेदार ट्रेलर जारी, फुलेरा को मिला नया प्रधान; सचिव जी का बुरा हाल

Nov 23, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो अपनी लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' का 5वां सीजन लेकर आ रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव अभिनीत इस सीरीज का रिलीज तारीख का ऐलान किया था और अब इसका मजेदार ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर स्पष्ट करता है कि इस बार कहानी सिर्फ नए प्रधान के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी, बल्कि सचिव जी (जितेंद्र) की प्रेम-कहानी का भंडाफोड़ भी करेगी। सीरीज का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'पंचायत 5' का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत फुलेरा गांव और वहां सियासी रुख बदलने के बाद उपजे संघर्ष से हाेती है।

प्रधानी चुनाव जीतकर भूषण (दुर्गेश कुमार) और क्रांति देवी (सुनीता राजवार) के हाथ में गांव की सत्ता आ गई है, लेकिन उनका मुख्य मकसद पुराने प्रधान और उनके लोगों से बदला लेना है।

दूसरी ओर, सचिव जी और रिंकी की प्रेम-कहानी का गांव वालों के सामने खुलासा हो गया है, जिससे कहानी में कई मजेदार पल और दिलचस्प मोड़ आते हैं।

रिलीज

कब रिलीज हो रही सीरीज

'पंचायत सीजन 5' का ट्रेलर रिलीज करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन दिया, 'क्रांति देवी का कदम और फुलेरा की नई स्थिति- सब कुछ बदलने वाला है।'

इसके साथ फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, अशोक पाठक, पंकज झा, आसिफ खान, स्वानंद किरकिरे और तृप्ति साहू अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं।

सीरीज का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जो पहले 4 सीजन भी निर्देशित कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT