Page Loader
कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीर शाह हुईं भयानक हादसे का शिकार, दिखाए खून से लथपथ कपड़े
कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीर शाह हुईं हादसे का शिकार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kashmera1)

कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीर शाह हुईं भयानक हादसे का शिकार, दिखाए खून से लथपथ कपड़े

Nov 18, 2024
01:41 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह अमेरिका में एक भयानक हादसे का शिकार हो गईं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खून से लथपथ टिश्यू और तौलिया की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। फैंस कश्मीर की यह हालत देखकर काफी ज्यादा हैरान और परेशान हो गए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है।

पोस्ट

जताया भगवान का शुक्रिया

कश्मीरा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। बहुत ही अजीब दुर्घटना। कुछ बड़ा होने वाला था... छोटे मैं निकल गया। उम्मीद है कि कोई दाग नहीं रहेगा। हर दिन एक पल एक बार जियो। वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।' कश्मीरा के इस पोस्ट पर कृष्णा ने कमेंट किया और लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि अब आप सुरक्षित हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर