Page Loader
'सिंघम अगेन' से करीना कपूर की पहली झलक आई सामने, हाथों में बंदूक ताने आईं नजर
'सिंघम अगेन' से करीना कपूर की पहली झलक आई सामने

'सिंघम अगेन' से करीना कपूर की पहली झलक आई सामने, हाथों में बंदूक ताने आईं नजर

Nov 08, 2023
04:32 pm

क्या है खबर?

करीना कपूर को पिछली बार विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म 'जाने जान' में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। आने वाले दिनों में अभिनेत्री हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर' में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का हिस्सा हैं। अब रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के बाद 'सिंघम अगेन' से करीना की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

नोट

रोहित शेट्टी ने की करीना की तारीफ 

सामने आए पोस्टर में करीना हाथों में बंदूक ताने नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी ने लिखा, 'मिलिए सिंघम के पीछे की ताकत से... अवनी बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था। अब तक 3 ब्लॉकबस्टर, 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'सिंघम रिटर्न' और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं 'सिंघम अगेन'। 16 साल लंबा जुड़ाव। कुछ भी नहीं बदला है। बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।'