संजय लीला भंसाली की फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे करीना-धनुष, क्या इतिहास रचेगी ये नई जोड़ी?
मनोरंजन
करीना कपूर खान और धनुष संजय लीला भंसाली के एक नए प्रोडक्शन में एक साथ बड़े पर्दे पर दिख सकते हैं। खबर है कि इन दोनों सितारों के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। इस फिल्म को पीएस मिथरन निर्देशित करेंगे और ये उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी। मिथरन ने खुद बताया है कि वो फिल्म की तारीखों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। उन्होंने कहा, "बातचीत जारी है, हम तारीखों को तय करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ अच्छा ही होगा।"