NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी करण जौहर की ये तीन चर्चित फिल्में
    मनोरंजन

    सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी करण जौहर की ये तीन चर्चित फिल्में

    सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी करण जौहर की ये तीन चर्चित फिल्में
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 29, 2022, 05:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी करण जौहर की ये तीन चर्चित फिल्में
    सिनेमाघरों के बाद प्राइम पर आएंगी करण जौहर की ये तीन फिल्में

    करण जौहर इन दिनों एकसाथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अब लगभग हर फिल्म सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही है। OTT की होड़ में सिनेमाघरों की चमक फीकी पड़ गई है। करण ने भी अपनी आने वालीं तीन फिल्मों को सिनेमाघरों के बाद OTT पर लाने का फैसला किया है। उनकी तीनों फिल्में सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगी। करण ने खुद यह जानकारी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    करण ने सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

    करण ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'प्राइम के सहयोग से 'शेरशाह' और 'गहराइयां' के बाद आपका यह साल भी मनोरंजन से भरपूर होगा। आप 'जुग जुग जियो', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'गोविंदा नाम मेरा' को सिनेमाघरों के बाद प्राइम पर देख सकते हैं।' उन्होंने लिखा, 'हम 'ऐ वतन मेरे वतन' नाम की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक रोमांचक फिल्म और 'कॉल मी बे' व 'इंडिया लव प्राजेक्ट' के साथ चार नई सीरीज भी ला रहे हैं।'

    यहां देखिए करण जौहर का पोस्ट

    It’s going to be an entertainment packed year with @DharmaMovies @Dharmatic_ - in collaboration with @PrimeVideoIN. After the success of #Shershaah #Gehraiyaan, we have a line up of 3 films streaming on your home screens after the big theatres. pic.twitter.com/PWrbJxwyD9

    — Karan Johar (@karanjohar) April 28, 2022

    10 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर आएगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

    करण की यह फिल्म खूब चर्चा में है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी, वहीं धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी इसमें खास भूमिका निभाने वाली हैं। खास बात यह है कि करण इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही कर रहे हैं। उन्होंने 2016 में आखिरी बार फीचर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' निर्देशित की थी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पारिवारिक मूल्यों पर आधारित होगी। फिल्म 10 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

    'जुग जुग जियो' में दिखेंगी दो नई जोड़ियां

    करण की फिल्म 'जुग जुग जियो' इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें एक नहीं, बल्कि दो नई जोड़ियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। एक है कियारा आडवाणी और वरुण धवन की और दूसरी है नीतू कपूर-अनिल कपूर की। ये सभी कलाकार पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। मशहूर यूट्यूबर प्राजक्ता कोहली भी इसमें नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी। मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म इस साल 24 जून को रिलीज होगी।

    'गोविंदा नाम मेरा' में दो अभिनेत्रियों से इश्क लड़ाएंगे विक्की कौशल

    फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक और लेखक शशांक खैतान हैं। फिल्म में विक्की के किरदार का नाम गोविंदा वाघमरे है। कियारा जहां इसमें विक्की की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी, वहीं भूमि फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 10 जून, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    करण 'मिस्टर लेले' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म के हीरो भी विक्की कौशल हैं। इसके अलावा वह अपनी पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के काम में व्यस्त हैं। करण 'तख्त', 'दोस्ताना 2' और अपनी पहली एक्शन फ्रेंचाइजी 'योद्धा' भी लेकर आ रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    OTT प्लेटफॉर्म

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन? डेविड वार्नर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    गूगल इंजीनियर ने बना दिया गीता GPT, भगवद गीता के आधार पर मिलेंगे सवालों के जवाब OpenAI

    करण जौहर

    रोनित रॉय करने वाले थे हॉलीवुड फिल्म में काम, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बिगाड़ा खेल हॉलीवुड फिल्में
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर मृणाल ठाकुर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा
    स्वरा भास्कर फिल्म 'मिसेज फलानी' में निभाएंगी नौ भूमिकाएं स्वरा भास्कर
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी: संगीत के दौरान बिगड़ी सिद्धार्थ के पिता की तबीयत, डॉक्टर को बुलाया गया सिद्धार्थ मल्होत्रा

    आगामी फिल्में

    सारा अली खान ने शुरू की होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' की तैयारी सारा अली खान
    सामंथा रुथ की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज टली, निर्माताओं ने जारी किया बयान सामंथा रुथ प्रभु
    पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' भारत में इस दिन होगी रिलीज, निर्माताओं ने किया ऐलान पाकिस्तान समाचार
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' के लिए करना होगा इंतजार, नहीं मिल रहा कोई OTT प्लेटफॉर्म सोनम कपूर

    OTT प्लेटफॉर्म

    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? कियारा आडवाणी
    OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज वेब सीरीज
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म  सर्कस फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023