Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या फिल्म 'मिस्टर लेले' में ठग बनने जा रहे हैं विक्की कौशल?
मनोरंजन

क्या फिल्म 'मिस्टर लेले' में ठग बनने जा रहे हैं विक्की कौशल?

क्या फिल्म 'मिस्टर लेले' में ठग बनने जा रहे हैं विक्की कौशल?
लेखन नेहा शर्मा
Jun 19, 2021, 05:20 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या फिल्म 'मिस्टर लेले' में ठग बनने जा रहे हैं विक्की कौशल?
क्या पर्दे पर ठग बनेंगे विक्की कौशल?

विक्की कौशल आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगे। 'मिस्टर लेले' भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। इस साल मार्च में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, फिर कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण शूटिंग रोक दी गई थी। दर्शक यह जानने के लिए लालायित थे कि फिल्म में विक्की का किरदार क्या होगा। अब उनकी भूमिका से भी पर्दा हट चुका है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
फिल्म में होंगी विक्की की दो प्रेमिकाएं

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की ने अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ फिल्म की शूटिंग फिर शुरू कर दी है। अब भूमि पेडनेकर भी शूट में शामिल हो गई हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में विक्की एक ठग की भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई। इसमें उनकी एक नहीं, बल्कि दो प्रेमिकाएं होंगी। इसके मुताबिक फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

पसंद
विक्की से पहले वरुण धवन थे इस फिल्म के हीरो

विकी कौशल से पहले शशांक खैतान की इस फिल्म में वरुण धवन नजर आने वाले थे। इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और फिर खबर आई कि वरुण इससे बाहर हो गए हैं। वरुण के जाने के बाद फिल्म के लिए विक्की से संपर्क किया गया और उन्होंने इसके लिए फौरन हां कर दी। इसके जरिए विक्की पहली बार किसी कॉमेडी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

जानकारी
कियारा और भूमि के साथ दूसरी बार काम कर रहे विक्की

बता दें कि फिल्म 'मिस्टर लेले' विक्की और कियारा के अभिनय से सजी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों को करण जौहर की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में साथ देखा गया था। इसमें कियारा, विक्की की पत्नी के किरदार में थीं। दूसरी तरफ भूमि के साथ विक्की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में काम कर चुके हैं। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भूमि ने भी विक्की की पत्नी का किरदार निभाया था।

फिल्में
विक्की की ये फिल्में भी हैं कतार में

विक्की भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जिन्होंने विक्की के साथ फिल्म 'उरी' बनाई थी। विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर बनने वाली फिल्म में भी काम कर रहे हैं। फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'में वह पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
विक्की कौशल
ताज़ा खबरें
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की रिकॉर्ड बुकिंग, आधे घंटे में एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बुक
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की रिकॉर्ड बुकिंग, आधे घंटे में एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बुक ऑटो
देश में धार्मिक संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रहे कुछ तत्व- NSA अजित डोभाल
देश में धार्मिक संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रहे कुछ तत्व- NSA अजित डोभाल देश
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर बोलीं- क्या मैं मशीन हूं
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर बोलीं- क्या मैं मशीन हूं मनोरंजन
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है चाइनीज रॉकेट का हिस्सा, कहां गिरेगा.. पता नहीं!
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है चाइनीज रॉकेट का हिस्सा, कहां गिरेगा.. पता नहीं! टेक्नोलॉजी
भारत में 2,000 रुपये से कम कीमत वाली पांच बेस्ट स्मार्टवॉच
भारत में 2,000 रुपये से कम कीमत वाली पांच बेस्ट स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी
विक्की कौशल
स्ट्रगलिंग ऐक्टर है विक्की-कैटरीना को धमकी देने वाला शख्स, दो दिन पुलिस हिरासत में भेजा गया
स्ट्रगलिंग ऐक्टर है विक्की-कैटरीना को धमकी देने वाला शख्स, दो दिन पुलिस हिरासत में भेजा गया मनोरंजन
क्या विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' में पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के कैमियो से नाखुश हैं कैटरीना?
क्या विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' में पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के कैमियो से नाखुश हैं कैटरीना? मनोरंजन
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज मनोरंजन
विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं 'भूल भुलैया 2' निर्देशक अनीस बाज्मी
विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं 'भूल भुलैया 2' निर्देशक अनीस बाज्मी मनोरंजन
कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं
कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022