'किस किसको प्यार करूं 2' को OTT पर उतारेंगे निर्माता, जानिए कब-कहां होगी रिलीज
क्या है खबर?
कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' दिसंबर, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ था, लेकिन इसने दुनियाभर में सिर्फ 15 से 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई इस फिल्म ने निर्माताओं को भारी नुकसान पहुंचाया। ताजा अपडेट है कि निर्माता अब 'किस किसको प्यार करूं 2' को OTT पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
आपदा
'किस किसको प्यार करूं 2' को "आपदा" करार दिया गया
OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, 'किस किसको प्यार करूं 2' अपनी निराशाजनक रिलीज के बाद निर्माण और मार्केंटिंग खर्च का तकरीबन 35-40 प्रतिशत वसूल पाई, जो 35 करोड़ रुपये था। व्यापार विश्लेषकों ने फिल्म को "आपदा" या "भारी फ्लॉप" करार दिया। इस असफलता का मुख्य कारण रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' थीं। निर्माता 9 जनवरी, 2026 को फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते थे, लेकिन यह भी न हो सका।
OTT
इस OTT पर रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2', रिलीज तारीख भी आई
रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम कोशिशों के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस की सफलता नसीब न हो सकी, इसलिए निर्माता कंपनी इसके डिजिटल प्रीमियर पर ध्यान दे रहा है। 6 फरवरी, 2026 को 'किस किसको प्यार करूं 2' जियोहॉटस्टार पर मौजूद हो जाएगी। फिल्म में कपिल के अलावा, मनजोत सिंह, आयशा सिंह, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, हीरा वारिना और सुशांत सिंह जैसे सितारे मौजूद हैं। यह फिल्म 2015 में आई 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है।