कंगना रनौत ने ऐसे मचाया 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर तहलका
मनोरंजन
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने अपने पहनावे से खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने डिजाइनर गौरंग शाह की तैयार की हुई कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गहरे बैंगनी रंग का बॉर्डर और सुनहरी जरी का काम था।
यह फिल्म 26 नवंबर के हमलों के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाएगी और 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कैसी लग रही थीं कंगना
कंगना ने अपने आपनी साड़ी को क्लासिक बुनाई और मोची कढ़ाई को खूबसूरती से मिलाया। उन्होंने इसे बोल्ड ज्वेलरी और साधारण चूड़ियों के साथ पूरा किया।
उनके बालों में हल्के वेव्स थे, ताजे फूल लगे थे और उनका मेकअप भी बिल्कुल नेचुरल था। इससे वो बेहद खूबसूरत लग रहा था, मानो उनकी साड़ी खुद ही सब कुछ बयां कर रही हो।