NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
    राजनीति

    आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

    आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 11, 2021, 06:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
    आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुंबई पुलिस को ऐप्लिकेशन देकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने कंगना के उस बयान को 'देशद्रोही और भड़काऊ' बताया है, जिसमें उन्होंने भारत की आजादी को लेकर टिप्पणी की थी। मेनन ने कहा कि आम आदमी पार्टी कंगना रनौत की अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    कंगना ने क्या कहा था?

    एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए कंगना रनौत ने कहा, "सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।" इस बयान को लेकर कंगना की खूब आलोचना हो रही है।

    124A के तहत मामला दर्ज करने की मांग

    AAP नेत्री मेनन ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस को ऐप्लिकेशन देकर कंगना रनौत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504, 505 और 124A के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने भी रनौत की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा कि अब भीख में मिली आजादी की बात कही गई है। झांसी की रानी सहित स्वतंत्रता संग्राम के सभी नायकों के खून, पसीने और बलिदान को खारिज कर दिया गया है।

    वरुण गांधी ने पूछा- ​पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?

    कंगना रनौत का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, 'कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?' कई अन्य नेताओं ने भी रनौत के बयान की निंदा की है।

    यहां देखिये वरुण गांधी का ट्वीट

    कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार।

    इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह? pic.twitter.com/Gxb3xXMi2Z

    — Varun Gandhi (@varungandhi80) November 11, 2021

    हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हुई हैं कंगना

    सोमवार को दिल्ली में कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सम्मान हासिल करने के बाद वीडियो जारी कर कंगना ने कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में उन्हें पहले कई पुरस्कार मिले थे, लेकिन पद्मश्री ने दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक 'आदर्श नागरिक' के रूप में भी महत्व दिया है। गौरतलब है कि कंगना हालिया समय में अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कंगना रनौत
    वरुण गांधी
    प्रियंका चतुर्वेदी

    ताज़ा खबरें

    अमेजन को 18,000 कर्मचारियों की छंटनी के लिए खर्च करने होंगे 5,200 करोड़ रुपये अमेजन
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों द्वारा शीर्ष 5 प्रदर्शन पर एक नजर  रविचंद्रन अश्विन
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा आपसी मुकाबला  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    'पठान' को लेकर कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच बहस, एक-दूसरे पर किया पलटवार उर्फी जावेद
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, देखिए क्या किया पहला ट्वीट बॉलीवुड समाचार

    वरुण गांधी

    राहुल गांधी बोले- मैं वरुण गांधी की विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता राहुल गांधी
    हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा हरियाणा
    अग्निवीरों को पेंशन नहीं मिलेगी तो मैं भी पेंशन छोड़ने को तैयार- भाजपा सांसद वरुण गांधी अग्निपथ योजना
    अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष अरविंद केजरीवाल

    प्रियंका चतुर्वेदी

    भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल भारत जोड़ो यात्रा
    मैरिटल रेप: दिल्ली हाई कोर्ट के जज की टिप्पणी पर विवाद दिल्ली हाई कोर्ट
    नर्सिंग की किताब में बताए गए दहेज के फायदे, सांसद ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र धर्मेंद्र प्रधान
    नर्सिंग पाठ्यक्रम की किताब में बताए दहेज के फायदे, लिखा- बदसूरत लड़कियों की शादी में मददगार भारत की खबरें

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023