'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर जारी, गहरे रहस्यों के बीच जूझते दिखे जैकी श्रॉफ
क्या है खबर?
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' लंबे समय से चर्चा बटोर रही है। कुछ दिन पहले ही इसका रहस्यमयी टीजर आया था, जिसमें एक ग्रामीण हॉरर-थ्रिलर मिलने का संकेत दिया गया था। अब निर्माताओं ने इसका खौफनाक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन हारिस इम्तियाज खान ने किया है। इसमें नेहा सरगम और दिग्गज अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
ट्रेलर
खौफ और थ्रिल से भरपूर है 'काली खेती' का ट्रेलर
'काली खेती' एक ऐसे गांव की कहानी है, जहां रात होते ही कुछ काली और रहस्यमयी शक्तियां जांग उठती हैं।
ट्रेलर में जैकी का किरदार एक पिता का है, जाे गांव के खेतों में दफन इन्हीं शैतानी शक्तियों की पड़ताल करता है। इस यात्रा में उसका सामना कई खौफनाक रहस्यों से होता है। शरद उनके बेटे के किरदार में नजर आते हैं।
कुल मिलाकर फिल्म पारिवारिक और पुश्तैनी अभिशापों का संकेत देती है। यह 20 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
JACKIE SHROFF - SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM ‘KAALI KHETI’ TRAILER OUT NOW – 20 NOV 2026 RELEASE... The fields hold more than just crops… They conceal a terrifying secret… Step into a chilling world of psychological rural horror with #KaaliKheti.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 12, 2026
Ahead of its theatrical… pic.twitter.com/po1VySkHvZ