जस्टिन बाल्डोनी ने ब्लेक लाइवली के चौंकाने वाले समझौते पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले
जस्टिन बाल्डोनी और ब्लेक लाइवली ने अपनी फिल्म 'इट एंड्स विद अस' से जुड़ा कानूनी विवाद आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया है। यह खबर 8 जुलाई, 2026 को सामने आई, जब जस्टिन और उनकी पत्नी एमिली ने एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया।
वीडियो में उन्होंने बताया कि 2024 के आखिर में ब्लेक के आरोपों के बाद से उनके लिए कितना मुश्किल समय रहा था। उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
जज ने ब्लेक के अधिकतर दावे किए खारिज किए
यह मामला 4 मई, 2026 को सुनवाई से ठीक कुछ दिन पहले, चुपचाप सुलझ गया। जज ने पहले ही ब्लेक के अधिकतर दावों को खारिज कर दिया था, जिनमें यौन उत्पीड़न का एक दावा भी शामिल था।
सिर्फ 3 दावे ही बच पाए थे। दोनों पक्षों ने कानूनी शुल्क में करीब 5.73 अरब खर्च किए, लेकिन आखिर में किसी को भी कोई मुआवजा नहीं मिला। मामला खत्म होने के बाद, जस्टिन और एमिली नैशविले में मुस्कुराते हुए देखे गए, जबकि ब्लेक मेट गाला में नजर आईं।
समझौते के बाद, दोनों सितारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर वादा किया कि वे अपने काम के माहौल को सुरक्षित और सम्मानजनक रखेंगे। उन्होंने इंटरनेट पर लोगों से अपील की कि वे सभ्य तरीके से पेश आएं।