NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जॉनी अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में? बोले- अभिनेताओं को सताने लगा मेरा डर
    अगली खबर
    जॉनी अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में? बोले- अभिनेताओं को सताने लगा मेरा डर
    जॉनी लीवर अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में?

    जॉनी अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में? बोले- अभिनेताओं को सताने लगा मेरा डर

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 10, 2023
    08:45 pm

    क्या है खबर?

    एक समय था, जब कॉमेडी किंग जॉनी लीवर की साल में दर्जनों फिल्में रिलीज होती थीं, लेकिन अब वह गिनी-चुनी फिल्मों में ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं।

    पहले अमूमन हर कॉमेडी फिल्म के लिए जॉनी पहली पसंद होते थे, क्योंकि उनकी कॉमिक टाइमिंग किसी भी फिल्म की USP होती थी, लेकिन अब जॉनी की सक्रियता पर्दे पर कम हो गई है। हाल ही में उन्होंने इसका कारण बताया।

    आइए जानते हैं जॉनी ने क्या कुछ कहा।

    दो टूक

    "अभिनेताओं ने मेरे सीन कटवाने शुरू कर दिए"

    ईटाइम्स को जॉनी ने कहा, "आजकल पहले जैसी कॉमेडी फिल्में नहीं बन रही हैं। पहले कॉमेडी की क्रद होती थी। अब राइटिंग बुरी हो गई है। कॉमेडी चली ही गई है।"

    उन्होंने कहा, "मुुख्य अभिनेता फिल्मों में मेरी मौजूदगी के डर के चलते आखिर वक्त पर मेरे सीन काट देते हैं। उन्हें मुझसे खतरा होने लगा। कलाकारों ने लेखकों से यह तक कहा कि वे उनके लिए भी कॉमेडी सीन लिखें। इसके चलते मेरी भूमिकाएं और छोटी होती चली गईं।"

    फिल्म

    पिछली बार फिल्म 'सर्कस' में दिखे जॉनी

    जॉनी को पिछली बार फिल्म 'सर्कस' में देखा गया था, जो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।

    हालांकि, उनके अलावा इसमें वरुण शर्मा से लेकर संजय मिश्रा जैसे कई कलाकार नजर आए।

    सितारों की फौज में जॉनी का किरदार फिल्म में आया-गया हो गया। इस फिल्म में जॉनी ने पोल्सॉन दादा नाम की एक भूमिका निभाई थी। 'सर्कस' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ।

    पहला मौका

    कैसे मिला था जॉनी को पहला ब्रेक?

    जॉनी एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। इस वजह से उनको कई स्टेज शो करने का मौका मिला। ऐसे ही एक शो में दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त जॉनी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में जॉनी को पहला ब्रेक दिया।

    उसके बाद जॉनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जॉनी ने अपने करियर में कई बुलंदियों को छुआ। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।

    साल 2000 में जॉनी ने रिकॉर्ड 25 फिल्में की थीं।

    संघर्ष

    सड़कों पर पेन बेच चुके हैं जॉनी

    अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के चलते जॉनी ने करोड़ों दिलों को जीता है। हालांकि, उनका यह सफर आसान नहीं था।

    जॉनी के परिवार को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था, इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ पेन बेचने का काम शुरू किया।

    जॉनी बचपन से ही बेहद मजाकिया थे और पेन बेचने के लिए उन्होंने बेहद अनोखा तरीका ढूंढा। वह अक्सर बॉलीवुड सितारों की तरह डांस करके पेन बेचा करते थे। इससे उनकी बिक्री अच्छी हो जाती थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जॉनी अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह एक जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। उन्हें अपनी बेहतर कॉमेडी के लिए 13 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया। जॉनी दो फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सर्कस फिल्म
    सर्कस
    सुनील दत्त

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन, दुलकर सलमान ने दी श्रद्धांजलि  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    क्या ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचीं उर्वशी रौतेला? सामने आई तस्वीर ऋषभ पंत
    मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट कर दी जानकारी मनोज बाजपेयी
    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तारीख समेत सामने आईं ये जानकारियां अथिया शेट्टी

    सर्कस फिल्म

    नए साल पर रिलीज हो सकती है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज मनोरंजन
    क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    सर्कस

    रणवीर की 'सर्कस' अगले साल 15 जुलाई को आएगी, 'फोन भूत' से होगा क्लैश कैटरीना कैफ
    'सर्कस' का काम पूरा करते ही जॉन के साथ 'अटैक' की तैयारी करेंगी जैकलीन बॉलीवुड समाचार
    रणवीर अभिनीत 'सर्कस' की रिलीज डेट नहीं हुई घोषित, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा रणवीर सिंह
    क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉलीवुड समाचार

    सुनील दत्त

    बॉलीवुड के पांच अभिनेता, जिनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही सुपरहिट बॉलीवुड समाचार
    बुरी तरह फ्लॉप हुई थी 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ये पांच फिल्में बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के इन कलाकारों के आज भी पाकिस्तान में हैं पैतृक घर बॉलीवुड समाचार
    महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें प्रियंका चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025