NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री
    मनोरंजन

    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री

    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 22, 2022, 11:11 am 1 मिनट में पढ़ें
    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री
    झूमे जो पठान में दमदार दिखे शाहरुख-दीपिका (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

    बीते दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर खूब विवाद हुआ। देखते-देखते इस विवाद ने धार्मिक और राजनीतिक रंग भी ले लिया। यह विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया। गुरुवार को फिल्म का गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया गया है। गाने की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर #JhoomeJoPathaan ट्रेंड कर रहा था।

    पार्टी सॉन्ग है 'झूमे जो पठान'

    पार्टी सॉन्ग है 'झूमे जो पठान'

    'बेशरम रंग' के बाद एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की दमदार परफॉर्मेंस केमिस्ट्री देखने को मिली है। झूमे जो पठान को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह, सुक्रिती कक्कड़ और विशाल शेखर ने गाया है। जहां 'बेशरम रंग' की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की थी वहीं इस पार्टी नंबर के स्टेप्स कोरियोग्राफर बॉस्को और सीजर की जोड़ी ने किया है। यह जोड़ी बॉलीवुड के कई पार्टी सॉन्ग कोरियोग्राफ कर चुकी है।

    'बेशरम रंग' पर खूब हुआ विवाद

    'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। शाहरुख और दीपिका के प्रशंसकों ने तो इसे खूब पसंद किया, लेकिन अपने कॉस्ट्यूम के कारण इसकी खूब ट्रोलिंग भी हुई। गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगने लगा। बवाल इतना बढ़ा कि शाहरुख को जान से मारने तक की धमकी मिलने लगी। गाने पर फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनेता तक बयान दे चुके हैं।

    शाहरुख ने आलोचकों को दिया था सीधा जवाब

    सोशल मीडिया पर शाहरुख के प्रशंसक उनका समर्थन कर रहे हैं। विवादों के बीच शाहरुख ने एक कार्यक्रम में आलोचकों को सीधा जवाब दिया था। शाहरुख ने कहा था, "ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले, मैं और आप लोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब के सब जिंदा हैं।" उन्होंने हाल ही में आस्क मी एनिथिंग सेशन में यह भी बताया कि 'पठान' एक देशभक्ति फिल्म है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारी विवाद के बाद भी यूट्यूब पर 'बेशरम रंग' की धूम मची हुई है। यशराज फिल्म्स (YRF) के चैनल पर मौजूद इस गाने को 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    'पठान' में दिखेंगे शानदार एक्शन सीक्वेंस

    लंबे समय बाद शाहरुख की फिल्म पर्दे पर आ रही है। उनके प्रशंसकों को 'पठान' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और अब दर्शक ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। पर्दे पर वह शाहरुख के साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। टीजर से ही साफ है कि फिल्म में शानदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म

    दीपिका पादुकोण

    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज शाहरुख खान
    शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की 'पठान' का अगला गाना 22 दिसंबर को होगा रिलीज शाहरुख खान
    'सर्कस' के मेकर्स पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म से गाना कॉपी करने का आरोप अल्लू अर्जुन
    पठान विवाद: हिंदू सेना ने की सेंसर बोर्ड से प्रसून जोशी को हटाने की मांग शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    'पठान' में ऋतिक रोशन को शामिल करने की कोशिश करेंगे- शाहरुख खान पठान फिल्म
    'पठान' विवाद: अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की धमकी, बोले- शाहरुख को जिंदा जला देंगे पठान फिल्म
    शाहरुख खान '50 महानतम अभिनेताओं' की सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बने बॉलीवुड समाचार
    'पठान' ही नहीं, शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी हुआ जमकर विरोध बॉलीवुड समाचार

    पठान फिल्म

    'पठान' विवाद: भाजपा नेता ने दी धमकी, बोले- बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे शाहरुख खान
    'पठान' के 'बेशरम रंग' को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज शाहरुख खान
    "शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ देखें फिल्म पठान", मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दी चुनौती बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023