'तुम्बाद 2' में जान झोंकेगा जेस्पर किड का संगीत, बतौर संगीतकार कर रहे हैं वापसी
क्या है खबर?
डेनिश संगीतकार जेस्पर किड के संगीत ने राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी की फिल्म 'तुम्बाड' में जान झोंक दी थी। अब वह एक बार फिर इस फिल्म के दूसरे भाग में बतौर संगीतकार वापसी करने वाले हैं। अभिनेता-निर्माता सोहम शाह ने डॉ जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियो के साथ मिलकर 'तुम्बाड 2' का मुख्य बैकग्राउंड संगीत तैयार करने के किड को वापस बुलाया है, जो पूरी फिल्म को रोचक बना सकता है।
बयान
शाह ने खबर पर लगाई मुहर
वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान शाह ने किड के संगीतकार चुने जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हां, संगीत वही संगीतकार दे रहे हैं और ये कहना सही होगा कि बैकग्राउंड स्कोर भावनाओं को उभारता है और फिल्म को बेहतर बनाने में मदद करता है।"
'तुम्बाड' के संगीत के लिए किड ने 2019 के 'क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स' में 'बेस्ट स्कोर' का पुरस्कार जीता था। साथ ही उन्हें कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।
किड
किड इस प्रोजेक्ट के लिए हैं उत्सुक
किड ने कहा, "मैं 'तुम्बाड 2' के लिए संगीत देने और 'तुम्बाड' की दुनिया के एक और बड़े सफर के लिए निर्देशक आदेश प्रसाद और अभिनेता-निर्माता सोहम शाह के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। आदेश ने ही सबसे पहले 'तुम्बाड' के लिए मुझसे संपर्क किया था।"
उन्होंने आगे कहा कि वह इस दुनिया में वापस लौटने और संगीत के जरिए इसे और गहराई से जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
जानकारी
कब आ रही है फिल्म?
'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं, जो इसे और खास बना देंगे।