'तुम्बाड 2' की रिलीज तारीख पक्की, इस बार डर से सामना करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
क्या है खबर?
सोहम शाह की बहुचर्चित फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। फैंस पहले से फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के शामिल होने का जश्न मना रहे थे। अब निर्माताओं ने उनकी उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। दरअसल फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया गया है। बता दें, 2018 में रिलीज 'तुम्बाड' को 2024 में दोबारा से रिलीज किया गया था। इसकी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने सीक्वल बनाने का फैसला किया है।
ऐलान
'तुम्बाड 2' की रिलीज तारीख का किया गया ऐलान
'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है। सोहम ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, "पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती है, लालच की विरासत जारी रहती है...अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें, 'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर, 2027 को आ रही है।' लोककथाओं पर आधारित इस फिल्म में साेहम के साथ नवाजुद्दीन मुख्य किरदार में होंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
'TUMBBAD 2' RELEASE DATE LOCKED… The makers of #Tumbbad2 have announced the release date of the much-anticipated sequel: 3 Dec 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 29, 2026
Produced by #SohumShah and #DhavalGada, and presented by Dr #JayantilalGada, the film is directed by #AdeshPrasad... Filming has commenced.… pic.twitter.com/n732DIFZFm