NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ
    मनोरंजन

    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ

    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 19, 2023, 08:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ
    जान्हवी अब बनेंगी जासूस, स्पाई फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ

    जान्हवी कपूर को पिछली बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब तारीफ की। अब उनकी आने वाली फिल्मों का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि उन्होंने एक स्पाई थ्रिलर फिल्म साइन कर ली है, जिसके लिए वह प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स से जुड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ लोकप्रिय मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    फिल्म में जासूसी करेंगी जान्हवी

    जंगली पिक्चर्स 'उलझ' नाम से एक बड़ी थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहा है, जो जासूसी पर आधारित एक महिला केंद्रित फिल्म होगी। पीपिंगमून के मुताबिक, जान्हवी को फिल्म में लीड रोल के लिए कास्ट कर लिया गया है। वह एक जासूस की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों के आसपास बुनी गई है। मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू भी इसमें अहम भूमिका में हैं और दूसरे अभिनेता की तलाश जारी है। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोशन को मलयालम सिनेमा में उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। 'कप्पेला' और 'सी यू सून' जैसी कई मलयालम फिल्मों में उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वह 'चोक्ड' और 'डार्लिंग्स' जैसी दो हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया हैं फिल्म के निर्देशक

    इस फिल्म के निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया हैं, जिन्हें फिल्म 'नॉक नॉक नॉक' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है और जाने-माने लेखक परवेज शेख ने इसकी कहानी लिखी है, जो 'क्वीन' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। फिल्म को विदेश में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। इसमें देशभक्तों के एक प्रमुख परिवार की महिला नायक की कहानी है, जो अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पोस्टिंग पर एक खतरनाक व्यक्तिगत साजिश में उलझ जाती है।

    जान्हवी ने 'मर्डर मुबारक' से किया किनारा

    पिछले दिनों यह खबर आई कि जान्हवी ने 'मर्डर मुबारक' नाम की एक फिल्म छोड़ दी है, जिसमें उनकी जोड़ी अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ बनने वाली थी। इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम दिनेश विजन संभाल रहे हैं और होमी अदजानिया इसके निर्देशक हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और डिंपल कपाड़िया भी हैं। जान्हवी ने इस फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन फिर उन्होंने इससे कदम पीछे खींच लिए और इसके बाद 'उलझ' उनकी झोली में गिरी।

    जान्हवी की आने वाली दूसरी फिल्में

    जान्हवी जल्द ही फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता वरुण धवन के साथ बनी है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। यह 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। जान्हवी के खाते से निर्देशक शरण शर्मा की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जुड़ी है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव, कुमुद मिश्रा और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। पैन इंडिया फिल्म 'NTR 30' में भी जान्हवी सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    एक वनडे सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव  सूर्यकुमार यादव
    अरबाज खान ने की मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते पर बात, बोले- बेटे के लिए हैं साथ अरबाज खान
    वनडे विश्व कप में 3 स्पिनर्स उतार सकता है भारत, रोहित शर्मा ने किया खुलासा  रोहित शर्मा
    ट्विटर तेजी से बढ़ रहा, 800 करोड़ यूजर-मिनट्स प्रतिदिन का आंकड़ा पार- एलन मस्क ट्विटर

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद कंगना रनौत
    आयशा जुल्का ने किया मनीषा कोइराला संग अनबन की खबरों का खंडन आयशा जुल्का
    'तू झूठी मैं मक्कार' ने कमाए 100 करोड़, इससे पहले इन 5 फिल्मों ने छुआ आंकड़ा पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान जन्मदिन विशेष

    जाह्नवी कपूर

    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    जूनियर एनटीआर ने किया जाह्नवी कपूर का फिल्म 'NTR 30' में स्वागत, कही ये बात जूनियर एनटीआर
    जाह्नवी कपूर संग अक्सर दिखने वाले शिखर पहाड़िया आखिर कौन हैं? बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    आदित्य रॉय कपूर करियर में पहली बार करेंगे डबल रोल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'गुमराह' आदित्य रॉय कपूर
    सुकेश चंद्रशेखर की कहानी लाएंगे आनंद कुमार, बोले- ये बायोपिक नहीं, मुझे उसे अमर नहीं करना सुकेश चंद्रशेखर
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' से 'ज्विगाटो' तक, इस हफ्ते आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज  मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
    राधिका आप्टे की 'मिसेज अंडरकवर' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, नया पोस्टर जारी  राधिका आप्टे

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023