
शिखर पहाड़िया को यूजर ने कहा "दलित", मिला करारा जवाब
क्या है खबर?
पोलो खिलाड़ी शिखर पहाड़िया काफी समय से अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी प्रशंसकों का काफी पसंद आती है। अब शिखर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
दरअसल, उन्होंने पिछले साल दीवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर जाह्नवी और अपने पालतू कुत्ते के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
अब इन तस्वीरों पर एक यूजर ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसका जवाब शिखर को खुद देना पड़ा।
कमेंट
शिखर ने यूं दिया जवाब
एक यूजर ने शिखर की तस्वीरें पर कमेंट करते हुए उन्हें "दलित" कहा। उन्होंने लिखा, 'लेकिन तू तो दलित है।'
यूजर के इस कमेंट को शिखर ने अनदेखा नहीं किया और उसे तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'यह वाकई बहुत ही दयनीय और निराश करने वाला है कि 2025 में भी इतनी पिछड़ी और छोटी मानसिकता वाले तुम्हारे जैसे लोग हैं। दीपावली प्रकाश, प्रगति और एकता का त्यौहार है। ऐसी अवधारणाएं साफ तौर आपकी सीमित बुद्धि से परे हैं।'
पोस्ट
तुम्हारी सोच अछूत है- शिखर
शिखर ने आगे लिखा, 'भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समानता रही है, जिसे तुम समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे हो। शायद ऐसी बातें फैलाने के बजाय तुम्हें खुद को शिक्षित करने पर जोर देना चाहिए। क्योंकि अभी यहां एकमात्र चीज जो वास्तव में 'अछूत' है, वह है तुम्हारी सोच का स्तर।'
बता दें कि शिखर ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।