उत्तर प्रदेश की राज्यपाल की पोती ने इस फिल्म में मचाया धमाल, योगी आदित्यनाथ भी हुए कायल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदबेन पटेल की पोती संस्कृति संस्कृति ने 'कृष्णअवतारम पार्ट 1: द हार्ट' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में वह सत्यभामा का किरदार निभा रही हैं, जिसके जरिए कृष्ण की कहानी को एक नया नजरिया दिया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता कृष्ण के रूप में, सुष्मिता भट्ट राधा के किरदार में और निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी के रोल में नजर आएंगे।
योगी आदित्यनाथ ने संस्कृति के अभिनय की तारीफ की
सत्यभामा का किरदार अपनी ताकत और हिम्मत के लिए मशहूर है। फिल्म में कृष्ण की कहानी को उन्हीं की नजर से दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृति के अभिनय की सराहना की और कहा कि इसमें भारतीय संस्कृति की असली झलक है। अभिनय के अलावा, संस्कृति ने महज 16 साल की उम्र में अपना एक फैशन ब्रांड शुरू किया था। उन्होंने जिमी चू जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है और राडा लंदन तथा ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया है। प्रोड्यूसर साजन राज कुरूप ने कहा, "हमारा हमेशा से यही मानना रहा है कि हम दुनिया के लिए कास्ट करते हैं, परिचित चेहरों के लिए नहीं।"