NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा
    अगली खबर
    'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा
    सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा

    'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 18, 2021
    11:03 am

    क्या है खबर?

    जब से साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' रिलीज हुई है, दर्शकों ने इस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। देखते ही देखते यह फिल्म IMDb की सूची में टॉप पर चली गई।

    दूसरी तरफ फिल्म को आलोचना भी झेलनी पड़ी है। बीते दिनों वन्नियार समुदाय ने फिल्म के कुछ सीन को लेकर विरोध किया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सूर्या को जान से मारने की धमकी मिली है।

    इसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है।

    सुरक्षा

    सूर्या के घर के बाहर 5 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सूर्या के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। चेन्नई के टी नगर स्थित उनके घर के बाहर 5 पुलिसकर्मियों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है।

    तमिलनाडु सरकार ने खतरे को देखते हुए अभिनेता को पुलिस सुरक्षा प्रदान की है।

    मंगलवार की रात को उनके और उनके परिवार वालों की सुरक्षा में सुरक्षा बलों को लगाया गया है।

    शुरुआत

    यहां से शुरू हुआ था विवाद

    प्रकाश राज द्वारा हिन्दी बोलने पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के बाद से ही फिल्म विवादों में आ गई थी। कई लोगों को लगा कि यह दृश्य हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ है।

    इस पर प्रकाश राज ने कहा था, "फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने आदिवासी लोगों की पीड़ा नहीं देखी। उनके साथ होता अन्याय नहीं देखा और ना ही उन्होंने उनकी समस्या महसूस की। उन्होंने सिर्फ फिल्म में थप्पड़ देखा। यह उनके एजेंडे को उजागर करता है।"

    शिकायत

    वन्नियार समुदाय की क्या हैं शिकायतें?

    वन्नियार समुदाय की मानें तो फिल्म के कई सीन में उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है।

    वन्नियारों के राजनीतिक संगठन पट्टाली मक्कल काची (PMK) के एक नेता ने सूर्या पर अटैक करने के एवज में एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    PMK ने आरोप लगाया कि फिल्म के एक कैरेक्टर का नाम बदलकर जानबूझकर उनका अपमान किया गया है। वास्तव में वह पुलिस अधिकारी ईसाई था, लेकिन उसे वन्नियार के रूप में दिखाया गया।

    मुकदमा

    PMK नेता ए पलानीस्वामी पर दर्ज किया गया मामला

    PMK नेता ए पलानीस्वामी पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गैरजमानती धराओं के तहत मुकदमा दायर किया गया है।

    इसके अलावा PMK के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राज्य के एक थिएटर में धावा बोल दिया था, जहां सूर्या अभिनीत फिल्म 'वेल' का प्रदर्शन हो रहा था।

    वन्नियारों ने निर्माताओं के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी करते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग भी की है।

    बचाव

    सूर्या ने भी दी मामले में सफाई

    इन आरोपों के जवाब में सूर्या ने स्पष्ट किया था कि फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है। उनका मानना है कि पात्र, नाम और घटनाएं पूरी तरह से काल्पनिक हैं।

    फिल्म जगत के कई कलाकारों ने सूर्या का समर्थन किया है। वहीं, दर्शकों का एक बड़ा तबका सूर्या के साथ खड़ा है। सूर्या ने मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया है।

    उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके प्रशंसकों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए सूर्या का ट्विटर पोस्ट

    Dear all, this love for #Jaibhim is overwhelming. I’ve never witnessed this before! Can’t express in words how thankful I am for the trust reassurance you all have given us. Heartfelt thanks for standing by us ✊🏼

    — Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) November 17, 2021

    फिल्म

    ऐसी है फिल्म 'जय भीम'

    'जय भीम' 2 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्रा के उस चर्चित मामले पर आधारित है, जो उन्होंने अपनी वकालत के दिनों में लड़ा।

    हालांकि, असल में यह मामला कुरवा जनजाति के लोगों के उत्पीड़न का था। फिल्म में सूर्या, लिजोमोल जोस, के मणिकंदन ,राजिशा विजयन, राव रमेश और प्रकाश राज ने अहम भूमिका निभाई है।

    टी जे ज्ञानवेल फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सूर्या

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    बॉलीवुड समाचार

    यशराज के बाहर चाय की टपरी पर बैठते थे सिद्धांत, ऐसे मिली 'बंटी और बबली 2' बंटी और बबली 2
    जोया अख्तर ने किया 'द आर्चीज' का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म नेटफ्लिक्स
    प्यार में हैं कंगना रनौत, बोलीं- अगले पांच साल में शादी और बच्चों की प्लानिंग सेलिब्रिटी गॉसिप
    विद्या बालन ने की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की घोषणा, साथ दिखेंगे ये कलाकार विद्या बालन

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    दिनेश विजान की फिल्म में कार्तिक और साउथ की इस अभिनेत्री की बन सकती है जोड़ी करण जौहर
    हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे डांस नंबर का हिस्सा बन सकती हैं आलिया मनोरंजन
    अपनी इस सुपरहिट फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन मनोरंजन
    क्या महेश बाबू ने छोड़ दी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण'? मनोरंजन

    सूर्या

    ऑस्कर की रेस में एक और भारतीय फिल्म, 'सूराराई पोटरू' हुई शामिल बॉलीवुड समाचार
    सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिन्दी रीमेक बनेगा, मेकर्स ने की घोषणा अक्षय कुमार
    IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025