NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर
    मनोरंजन

    IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर

    IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 09, 2021, 06:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर
    साउथ के सुपरस्टार सूर्या

    जब से साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' रिलीज हुई है, यह लगातार सुर्खियों में है। भले ही फिल्म विवादों से भी घिरी, लेकिन दर्शकों और समीक्षकों ने इस पर जमकर प्यार लुटाया। IMDb की टॉप इंडियन मूवी रेटिंग देखें तो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहीं फिल्में सबसे टॉप पर हैं। IMDb की रेटिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 'जय भीम' साउथ की पहली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    'जय भीम' को मिली 10 में से 9.6 रेटिंग

    'जय भीम' को मिली 10 में से 9.6 रेटिंग

    अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही 'जय भीम' IMDb पर रेटिंग के लिहाज से भारतीय सिनेमा की सबसे टॉप फिल्म बन गई है। फिल्म को IMDb यूजर्स ने दिल खोलकर रेटिंग दी है। 'जय भीम' को 10 में से 9.6 रेटिंग मिली है। रिलीज के महज 10 दिन के अंदर फिल्म को IMDb की सूची में पहला स्थान मिला है। इस लिहाज से यह साउथ की टॉप फिल्म बन गई है, जिसे IMDb पर इतनी ज्यादा रेटिंग मिली है।

    जानिए फिल्म 'जय भीम' के बारे में

    'जय भीम' मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्रा के उस चर्चित मामले पर आधारित है, जो उन्होंने अपनी वकालत के दिनों में लड़ा। हालांकि, असल में यह मामला कुरवा जनजाति के लोगों के उत्पीड़न का था। फिल्म में सूर्या, लिजोमोल जोस, के मणिकंदन ,राजिशा विजयन, राव रमेश और प्रकाश राज ने अहम भूमिका निभाई है। टी जे ज्ञानवेल फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं। सूर्या इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म 2 नवंबर को रिलीज हुई थी।

    प्रकाश राज के थप्पड़ वाले सीन को लेकर विवादों से घिरी फिल्म

    प्रकाश राज द्वारा हिंदी बोलने पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में आ गई थी। कई लोगों को लगा कि यह दृश्य हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ है। इस पर प्रकाश राज ने कहा, "फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने आदिवासी लोगों की पीड़ा नहीं देखी। उनके साथ होता अन्याय नहीं देखा और ना ही उन्होंने उनकी समस्या महसूस की। उन्होंने सिर्फ फिल्म में थप्पड़ देखा। यह उनके एजेंडे को उजागर करता है।"

    साउथ में बोलती है सूर्या की तूती

    सूर्या ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। सूर्या को पहचान फिल्म 'नंदा' से मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। 2010 में उन्होंने फिल्म 'रक्त चरित्र' में काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का स्क्रीन अवॉर्ड मिला। सूर्या साउथ के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    IMDb
    सूर्या

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    'मोलक्की' के दूसरे सीजन से विधि यादव करेंगी टीवी डेब्यू, जल्द प्रसारित होगा शो कलर्स TV
    SA20: टेंबा बावुमा नीलामी में नहीं बिके थे, अब इस टीम ने अपने साथ जोड़ा SA20
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल मुस्लिम

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए कब देखें  OTT प्लेटफॉर्म
    RRR: ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म RRR फिल्म
    दीपिका-प्रभास की 'प्रोजेक्ट K' दो भागों में होगी रिलीज, 'बाहुबली' की तर्ज पर बन रही फिल्म दीपिका पादुकोण
    महेश बाबू की फिल्म 'SSMB28' के OTT राइट्स 81 करोड़ रुपये में बिके- रिपोर्ट महेश बाबू

    IMDb

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, निर्माता ने बताया कब हो सकती है रिलीज कांतारा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IMDb ने जारी की 2023 की टॉप 20 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची, 'पठान' पहले पायदान पर पठान फिल्म

    सूर्या

    'जय भीम' का सीक्वल जल्द आएगा, सह-निर्माता राजशेखर ने की घोषणा जय भीम फिल्म
    'सिंघम 4' के लिए तैयार सूर्या, कहानी पर चल रहा काम दक्षिण भारतीय सिनेमा
    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, क्षेत्रीय फिल्मों ने मारी बाजी अनुराग ठाकुर
    आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023