मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गर्वनर' से पहला गाना 'झगमग झगमग' जारी, जोश से है भरपूर
क्या है खबर?
मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'गर्वनर: द साइलेंट सेवियर' का ट्रेलर लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। अब निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना 'झगमग झगमग' जारी कर दिया है, जो उत्साह और जोश से भरपूर है। यह फिल्म की कहानी के मूल में निहित दृढ़ संकल्प की भावना को दर्शाता है। दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया 'झगमग झगमग', अमित त्रिवेदी द्वारा संगीतबद्ध है। इसे शाश्वत सिंह ने अपनी बेहरतीन आवाज से सजाया है।
फिल्म
देश के आर्थिक संकट पर आधारित है 'गर्वनर'
गाने को सोशल मीडिया पर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'साहस और आशा से जगमगाती एक धुन। #झगमागझगमाग अब उपलब्ध है।' 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म 1990 में हुए देश के सबसे बड़े आर्थिक पर आधारित है। यह उस दौर की कहानी जनता के सामने पेश करेगी जब देश कंगाली और दिवालिया होने की कगार पर खड़ा था। 'गर्वनर' का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है। यह 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
A melody that shines with courage and hope. #JhagmagJhagmag OUT NOW
— Sunshine Pictures (@sunshinepicture) June 5, 2026
🔗-https://t.co/K4OGoAZFKy
GOVERNOR In cinemas on 12th June, 2026. #VipulAmrutlalShah#ChinmayDeepakMandlekae@Aashin_A_Shah@BajpayeeManoj@madhoo69@adah_sharma#NoushadMohamedKunju pic.twitter.com/5PRMhUlOZV