LOADING...
'गर्वनर' का ट्रेलर जारी, देश का सबसे बड़ा आर्थिक संकट दिखाने आए मनोज बाजपेयी

'गर्वनर' का ट्रेलर जारी, देश का सबसे बड़ा आर्थिक संकट दिखाने आए मनोज बाजपेयी

May 26, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

'द केरल स्टोरी' फ्रैंचाइजी के बाद, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी नई फिल्म 'गर्वनर: द साइलेंट सेवियर' का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा मुख्य किरदार में शामिल हैं। 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म इतिहास के उन किस्सों को जनता के सामने खोलने आ रही है, जिनसे लोग आज भी अनजान है। 1990 के सबसे बड़े आर्थिक संकट पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े करता है।

ट्रेलर

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

'गर्वनर' सीधे उस दौर में ले जाती है, जब भारत देश कंगाली और दिवालिया होने की कगार पर खड़ा था। गिरती अर्थव्यवस्था के कारण लोग सड़कों पर उतर आए थे, खुदकुशी करने पर मजबूर थे। ऐसे ही काले पन्नों को ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और देश के पूर्व गवर्नर 'एस वेंकिटरमणन' से प्रेरित बताई जा रही है। मनोज ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गर्वनर का शांत और दमदार किरदार निभाया है।

रिलीज

जानिए फिल्म की रिलीज तारीख 

'गर्वनर' की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है। निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है। जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं, जबकि अमित त्रिवेदी का संगीत है। फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से होगी, जो उसी दिन सिनेमाघरों का रुख करेंगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement