जैकलीन फर्नांडिस करने जा रहीं हॉरर डेब्यू, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
मनोरंजन
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस हॉरर में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। उनकी आने वाली नई फिल्म को एक 'पूरा सिनेमाई अनुभव' बताया जा रहा है, जिसमें डर, भावनाएं और संगीत का जबरदस्त तालमेल होगा।
इस फिल्म का टीजर और एक गाना पहले से ही बन चुका है। पर्दे पर उनके साथ 2 पुरुष कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग साल 2026 के मध्य में शुरू होगी।
जैकलीन 'वेलकम टू द जंगल' में भी दिखेंगी
इस हॉरर फिल्म को ख्याति मदान 'इट्स नॉट आउट एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बना रही हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म के निर्देशक और पूरी कास्ट के नाम सामने नहीं आए हैं।
वहीं, जैकलीन 'वेलकम टू द जंगल' में भी दिखेंगी। यह अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे सितारों से सजी एक कॉमेडी फिल्म है, जो 26, जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।