Page Loader
अनिल कपूर के बाद 'किंग' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, सामने आएगा अनदेखा अवतार 
'किंग' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री

अनिल कपूर के बाद 'किंग' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, सामने आएगा अनदेखा अवतार 

May 14, 2025
03:45 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' की पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके हीरो शाहरुख खान हैं। 'पठान' (2023) के बाद यह सिद्धार्थ और शाहरुख के बीच दूसरा सहयोग है। हाल ही में अनिल कपूर को 'किंग' की स्टार कास्ट में शामिल किया गया था, वहीं अब फिल्म में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की एंट्री हो चुकी है। इस फिल्म में जैकी का अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जैकी और शाहरुख 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल के बाद 'किंग' की स्टार कास्ट में अब जैकी शामिल हो गए हैं। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी गुप्त रखी गई है। जैकी को फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले शाहरुख और जैकी 'किंग अंकल', 'त्रिमूर्ति', 'देवदास', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'पठान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

कलाकार

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'किंग' का पहला शेड्यूल 20 मई के आसपास मुंबई में शुरू होगा। इसके बाद फिल्म की शूटिंग यूरोप में होगी। इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। अनिल फिल्म में शाहरुख के गुरु की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण इसमें सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। वह फिल्म में शाहरुख की पूर्व प्रेमिका की भूमिका में भी दिखेंगी। 'किंग' ईद, 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।