कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई जैकी श्रॉफ की फिल्म 'एलियंस का आगमन', बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
जैकी श्रॉफ की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 29 मई को रिलीज होने के बाद 4 दिन तक इसकी कमाई में 74% की भारी गिरावट दर्ज की गई।
इतने दिन में फिल्म ने केवल महज 13 लाख रुपये ही कमाए। पूरे भारत में 613 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है।
जैकी की फिल्म ने कमाए महज इतने करोड़
अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 1.38 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। नेशनल अवार्ड विजेता मनीष सैनी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
यह फिल्म एक बच्चे के एलियंस के साथ रोमांचक सफर और दादा-दादी व पोते-पोतियों के पारिवारिक रिश्तों की कहानी बताती है।
बच्चों और परिवार के लिए अच्छी फिल्म होने के बावजूद, यह दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई है। अब देखना होगा कि क्या दर्शकों की जुबानी तारीफ इस फिल्म की किस्मत बदल पाएगी।