आईशोस्पीड के वर्ल्ड कप गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 14 घंटे में बटोरे इतने लाख व्यूज
आईशोस्पीड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले अपना नया गाना 'चैंपियंस' रिलीज किया है और देखते ही देखते यह छा गया है।
इस गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर सिर्फ 14 घंटों में 30 लाख से ज्यादा व्यूज और 5 लाख से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए हैं। अब तो प्रशंसकों ने भी FIFA से इस गाने को टूर्नामेंट का आधिकारिक गान बनाने की गुजारिश शुरू कर दी है और खुद आईशोस्पीड भी इसके लिए तैयार हैं।
FIFA ने भी X पर 'हम आपसे संपर्क करेंगे...' लिखकर लोगों को छेड़ा है, जिससे इस गाने का क्रेज और बढ़ गया है।
आईशोस्पीड के 2022 वाले गाने ने बटोरे थे इतने मिलियन व्यूज
यह पहली बार नहीं है जब आईशोस्पीड का गाना वायरल हुआ हो। उनके साल 2022 वाले वर्ल्ड कप गाने ने तो 209 मिलियन व्यूज का बड़ा आंकड़ा पार किया था।
इस बार के टूर्नामेंट के लिए (जो 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होना है), शकीरा और बर्ना बॉय के आधिकारिक गाने भी मौजूद हैं।